spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : जंगल में जानवर है, पर खैरियत से है। वहीं शहर खासकर राजधानी में जान महफूज नहीं। राजधानी में फन उठाते अपराधी, माफिया और तस्करों की हिमाकत की हद हो गई है। बीती देर रात पशु तस्करों ने रांची की महिला सब इंस्पेक्टर संध्या टोपनो को पिकअप वैन से रौंद डाला। पशु तस्करी कर ले जा रही यह वैन खूंटी में कई बैरिकेडिंग तोड़ रांची जिला में घुसी थी। यह सूचना तुपूदाना ओपी के थानेदार कन्हैया सिंह को मिली थी। उन्होंने रात्री गस्ती में निकली महिला दारोगा संध्या टोपनो को अलर्ट मोड में आ जाने को कहा। दारोगा संध्या अपने कुछ सहयोगियों के साथ वाहन चेकिंग में जुट गई। उसी समय उधर से गुजर रही एक ऑल्टो कार को रोका गया। दारोगा एक किनारे खड़ी थी, वहीं बाकी जवान कार में बैठे 4-5 लड़कों की तलाशी में जुट गए। अचानक खूंटी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप वैन दारोगा को देख डर गया, और दुस्सहासिक तरीके से उन्हें रौंद डाला। खून से लथपथ दारोगा को अस्पताल ले जाया गया, पर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

राजधानी में हुई इस दुस्साहसिक वारदात की फैली खबर के बाद शासन-प्रशासन मे खलबली मच गई। हटिया डीएसपी से लेकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हिट एंड रन जैसे संगीन वारदात को अंजाम देने वाले पिकअप वैन के चालक निसार खान को धर दबोचा। पुलिस पशु तस्करों के सूत्रधार तक पहुंचने की कोशिश में जुट गयी है।

इधर, तस्करों के हाथ मारी गई संध्या ने MBA की भी डिग्री हासिल कर रखी थी। पर दारोगा बनने की ख्वाहिस उसे पुलिस सेवा में खींच लायी थी। वर्ष 2018 बैच की दारोगा संध्या बीते कई वर्षों से तुपूदाना ओपी में तैनात थी। सरल स्वभाव और मृदभाषी संध्या की बहन सीमा का कहना है कि संध्या तुपूदाना से हटना चाहती थी। बीते कई महीनों से वह परेशान भी थी। वह अपना ट्रांसफर कराना चाहती थी। अक्सर उसे नाइट ड्यूटी ही थमा दी जाती थी। उसने अपनी परेशानी के बारे में घर वालों को बताया भी था। सीमा ने बहुत सारी बातें बतायी।

इधर, एक आला पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन ओडिशा से चला था और सिमडेगा, खूंटी होते हुए रांची जिले में दाखिल हुआ था। जिसकी सूचना पर महिला दारोगा को तुपुदाना ओपी इलाके में चेकिंग में लगाया गया था। लेकिन तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन उसे धक्का मार फरार हो गयी। मारी गई महिला दारोगा को रांची पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गयी।

इसे भी पढ़ें : रसूखदार पंकज मिश्रा की सल्तनत पर ग्रहण, खुल सकता है बड़ा राज

इसे भी पढ़ें : कोर्ट में लंबित मामलों के निबटारे के लिए अलर्ट मोड में काम करें अधिवक्ता और पुलिस : सीएम

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: