Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर Motorola बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। पिछले महीने Motorola Edge 70 Pro लॉन्च करने के बाद अब कंपनी अपनी Edge 70 सीरीज का नया और प्रीमियम मॉडल Motorola Edge 70 Pro+ भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। कंपनी ने फोन को टीज करना शुरू कर दिया है और Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है।
तीन यूनिक कलर ऑप्शन में आयेगा फोन
Motorola Edge 70 Pro+ को तीन अलग-अलग स्टाइलिश रंगों में लॉन्च किया जा सकता है। Brown, Red एवं Teal..लेकिन खास बात सिर्फ रंग नहीं, बल्कि उनकी फिनिश है।
- Brown वेरिएंट में Sculpted Wood Finish मिलेगा।
- Red में Satin-Luxe Finish मिलेगा।
- Teal वेरिएंट में Twill-Inspired Finish मिलेगा।
कैमरा डिजाइन ने खींचा ध्यान
फोन के पीछे स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप नजर आ रहा है। टीजर के मुताबिक इसमें Sony LYT सेंसर मिलेगा, जो 81mm फोकल लेंथ एवं OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आयेगा। इससे लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग पहले से ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद है।
ये दमदार फीचर्स मिल सकते हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन ग्लोबल वर्जन का रीब्रांडेड मॉडल हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इसमें कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं—
संभावित फीचर्स:
- 6.8-इंच 144Hz AMOLED डिस्प्ले
- MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर
- 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
- 3.5x ऑप्टिकल जूम
- वायरलेस चार्जिंग
- रिवर्स वायरलेस चार्जिंग
- eSIM सपोर्ट
- IP68 और IP69 रेटिंग
- 6500mAh बैटरी
- 90W फास्ट चार्जिंग
- फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन देखने को मिल सकता है।
- राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन दिये जायेंगे।
लॉन्च डेट पर अभी सस्पेंस
हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट और आधिकारिक स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। लेकिन लगातार सामने आ रहे टीजर यह साफ संकेत दे रहे हैं कि Motorola जल्द ही भारतीय बाजार में एक और प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।
इसे भी पढ़ें : हाईवे पर कम क्यों पीती है कार पेट्रोल?, इसके पीछे का साइंस… जानें
इसे भी पढ़ें : हथेली पर रखा अंडा टूटा और बाहर आया नन्हा किंग कोबरा… वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें : अब एक कॉल में दर्ज होगी बिजली की शिकायत…
इसे भी पढ़ें : CBSE ने 12वीं के छात्रों के लिए नई व्यवस्था की लागू… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : चेपॉक में धोनी का भावुक ‘लैप ऑफ ऑनर’…






