spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बाप या जल्लाद … देखें

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : मामूली सी बात पर एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी को लहुलूहान कर दिया। वहीं मां को बचाने आई तीन जवां बेटियों को भी नहीं छोड़ा। सबसे छोटी बेटी अनु की जान ले ली, वहीं सबसे बड़ी और होनहार बेटी काजल और तनु की हालत नाजुक बनी हुई है। घर में लगी खिड़की के शीशे तोड़ मां बेटियों पर अंधाधुंध वार किया गया। कई बार शीशे बदन में घुसेड़े और बाहर निकाला। खून से लथपथ मां और तीनों बेटियां वहीं गश खाकर गिर पड़ी। शोर शराबा सुन आसपास से जुटे कुछ लोगों ने बेतरह जख्मी हो गई मां बेटियों को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। एक बेटी किसी तरह फोन कर अपने मामा और चाचा को सबकुछ बता दिया। जख्मी 42 साल की पत्नी संगीता अपने जालिम पति की करतूत और हरकतें से थक हार और ऊब सा गई है। अस्पताल में कुछ देर के बाद सबसे छोटी बेटी 18 साल की अनु की मौत हो गई। वहीं 23 साल की काजल और 21 साल तनु की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दिल को झकझोर देने वाली यह सनसनीखेज वारदात दिल्ली के करावल नगर स्थित जौहरीपुर से उछलकर कर सामने आई है। घटना को अंजाम देने के बाद फरार खूनी बाप दीपसेन उर्फ पप्पू को पुलिस खोज रही है। वह 48 साल का है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है।

चाय बनाने की बात पर हो गया बड़का कांड

घटना के बारे में जो बातें उभरकर सामने आई है, उसके अनुसार दीपसेन का अपनी पत्नी संगीता को चाय बनाने को कहा। तब पत्नी ने कहा, पहले खाना बना लेती हूं, तबतक आप दूध लेकर चले आओ। तब पति ने कहा, बेटी को दूध लाने भेज दो। बेटियां सो रही थी। संगीता ने उन्हें जगाने से मना किया। इसी बात पर दोनों में नोकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि उसने पत्नी को मारना पीटना शुरू कर दिया। घर में चीख चीत्कार सुन तीनों बेटियां जाग गई। दीपसेन के माथे पर खून सवार हो गया। उसने आव देखा न ताव घर में लगी खिड़की के शीशे तोड़ सबको मारना शुरू किया। बेटियों के रोने गिड़गिड़ाने पर भी बाप का दिल नहीं पसीजा। बेटियों को भी नहीं बख्शा। मां बेटी खून से लथपथ होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ी। हमलावर बाप के बारे में बताया गया कि वह नशेड़ी है। कोई काम धंधा भी नहीं करता। बड़ी बेटी काजल एक प्राइवेट बैंक में काम करती है। उसकी कमाई से ही घर का खर्चा निकलता है। वहीं तनु डीयू के एक कॉलेज में ग्रेजुएशन फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। अनु ने इसी साल 12वीं कक्षा के एग्जाम दिए थे, उसे अपने रिजल्ट का इंतजार था। उसने अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर कई सपने संजोये थे। उसका नर्सिंग में दाखिला भी हो गया था। क्रूर बाप ने उसके सपने पूरे होने से पहले ही उसे मौत के घाट उतार दिया। दिल को झकझोर देने वाली इस वारदात के बाद इलाके के लोग खूनी बाप को खूब कोस रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी के लोगों को सताने लगी बहु-बेटियों की इज्जत की चिंता… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : बोकारो में बालू माफियाओं का राज, ग्रामीणों का क्या किया हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...