spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नई ट्रेनों के लिए अभी और इंतजार, अक्टूबर में रांची से कोई नई ट्रेन नहीं

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची रेल मंडल के 98 अधिकारी, कर्मचारी हो चुके हैं कोरोना संक्रमण का शिकार

रांची : रांची रेल मंडल के रेल यात्रियों को अभी यात्रा करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। ट्रेनों के परिचालन को लेकर अभी कुछ साफ नहीं है। कोरोना काल में रांची रेल मंडल का कामकाज काफी प्रभावित हुआ है। फिलहाल रांची से एक भी ट्रेन का परिचालन शुरू नहीं हो सका है। अभी रांची स्टेशन से सिर्फ दिल्ली और सिकंदराबाद-दरभंगा के लिए यात्रियों को ट्रेन मिल रही है।

इसे भी पढ़ें : बड़े धोखे हैं इस प्यार में… फेसबुकिया लव का खेल, जाना पड़ा जेल

रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम नीरज कुमार ने बताया कि अभी दिल्ली से रांची चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव रांची है। गुरुवार और रविवार को यह ट्रेन रांची स्टेशन से खुल रही है। वहीं दरभंगा से सिकंदराबाद जाने वाली ट्रेन का भी ठहराव रांची है। नयी ट्रेनों के परिचालन को लेकर योजना बन रही है, लेकिन अभी इसपर कोई फैसला नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें : रिश्तों का खून : लाठी से पीटकर पिता ने जवान बेटे को मारा डाला

प्रवासी मजदूरों के वापसी के दौरान रांची रेल मंडल के कई अधिकारी, कर्मचारी और आरपीएफ के जवान कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। अबतक रांची रेल मंडल के कुल 98 कर्मी कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। इनमें से कुल 68 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि बाकी लोग होम आइसोलेशन में हैं।

इसे भी पढ़ें : हाथरस पर उबाल : रांची में कांग्रेस पार्टी ने किया मौन सत्याग्रह

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...