Jamshedpur : 3 साल पहले ब्याही गई पूजा की जान ले ली गई। लगभग 28 साल की पूजा की लाश सोमवार को फांसी के फंदे पर लटकी हालत में मिली। वह अपने ससुराल में थी। पूजा का कसूर सिर्फ इतना था कि वह दिखने में मोटी थी और एक बेटी की मां थी। लोग उम्मीद लगा रखे थे कि वह एक बेटे को जन्म दे। उसके दुख का कारण यही था। यह इल्जाम मृतका पूजा की बहन अर्चना तिवारी का है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जमशेदपुर के गोलमुरी थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डेढ़ साल की मासूम बेटी का मां से बिछड़ कर बुरा हाल है। वह बार-बार अपनी मां को खोज रही है। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखों में आंसू छलक आए। वहीं पूजा के मायके वालों की ससुराल पक्ष के साथ खूब कहा-सुनी हुई। मायके वालों का इल्जाम है, उसे मार कर लटका दिया गया। वहीं ससुराल पक्ष ने इस आरोप को गलत बताते हुए कहा कि उसे मारा नहीं गया, वह खुद मरी है। यह पूछने पर कि क्या उसे मरने पर मजबूर किया गया? जवाब में चुप्पी साध ली गई। वहीं पुलिस ने मर्डर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। कुछ पड़ोसियों के अनुसार पूजा नेक दिल इंसान थी, मिलनसार थी। कभी किसी ने उसके बारे में कुछ गलत नहीं सुना। एक दिन पहले यानी रक्षाबंधन के दिन वह अपने मायके गई थी। उसका मायके जमशेदपुर के कदमा में है। वहीं ससुराल गोलमुरी के टुइलाडूंगरी में है। बीती रात 10 बजे वह अपने मायके से ससुराल आई थी। सोमवार की सुबह उसकी मौत की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जितनी जुबां उतनी तरह की चर्चा हो रही है।
Read more:नाज है उनपर, जिसने लहू का तिलक माथे पर लगाया…वीडियो
Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो
Read more:प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो
Read more:जांबाज डॉक्टरों की हुई कद्र, मिला मेडल… देखें वीडियो
Read more:रांची निगम आफिस में स्मोकिंग पर प्रतिबंध, पकड़े गए तो लगेगा जुर्माना
Read more:Ranchi में BJP नेता के बेटे की फंदे से झूलते मिली लाश
Read more:पानी में डूबने से बचायेगा 150 रुपये का वाटर हेलमेट
Read more:4 बच्चों की मां करती थी 21 साल के युवक से मुहब्बत, गांव वालों ने भरवा दी मांग
Read more:गाड़ी रोकते ही मुखिया पति को ठोक डाला…
Read more:ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पत्नी, सास और ससुर को उतारा था मौत के घाट
Read more:रांची निगम आफिस में स्मोकिंग पर प्रतिबंध, पकड़े गए तो लगेगा जुर्माना
Read more:सीसीएलकर्मी के कमरे का दरवाजा खुला तो हक्का–बक्का रह गये परिजन
Read more:सड़क किनारे सो रहे ट्रक ड्राइवर को कुचला, मौके पर मौत
Read more:गुंडा टैक्स नहीं मिला, चली ताबड़तोड़ गोलियां और बमबाजी, देखें वीडियो
Read more:पारा शिक्षकों की मांगों के लिए बनी समिति, एक सप्ताह में टीम को ड्राफ्ट तैयार करने का निर्देश












