spot_img
spot_img
spot_img

सीसीएलकर्मी के कमरे का दरवाजा खुला तो हक्‍का–बक्‍का रह गये परिजन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बोकारो : सीसीएल कथारा वाशरी में कार्यरत कर्मी का शव फंदे से झूलता मिला। कर्मी की पहचान केदार भुइयां 55 वर्ष के रूप में हुई है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। बताया जा रहा है कि केदार भुइयां स्वांग पुराना माइंस के अपने क्वार्टर के एक कमरे सोये हुये थे। सुबह जब परिजन उन्‍हें उठाने गये तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। परिजन जब दरवाजा तोड़कर अंदर गये, तो दंग रह गये। केदार का शव फंदे से झूल रहा था। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Read more: गुंडा टैक्‍स नहीं मिला, चली ताबड़तोड़ गोलियां और बमबाजी, देखें वीडियो

Read more: जिद ऐसी कि बहन ने खो दिया भाई

थाना प्रभारी आशीष खाखा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजन और आस-पास के लोगों से इस संबंध में पूछताछ भी की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में कुछ भी कहा जा सकता है। केदार भुइयां के तीन बेटे हैं।

Read more:प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो

Read more:जांबाज डॉक्टरों की हुई कद्र, मिला मेडल… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...