Ranchi: पत्नी बोली मर्डर हो गया, पति मिला बस स्टैंड में, सुधा डेयरी के लापता टेक्निशियन सुजीत कुमार की पत्नी सोनी को यह आशंका थी कि उसके पति का खून कर लाश कहीं ठिकाने लगा दिया गया है। सोनी ने संदेही गुनहगार के तौर पर डेयरी के मैनेजर की तरफ इशारा किया था। सोनी के दावे को सच मान पुलिस भी डेयरी के आसपास के कुआं-तालाब खंगाल डाले, पर सुजीत का कुछ भी पता नहीं चल पाया। पति के नहीं मिलने से दुखी पत्नी सोनी लगातार थाना से लेकर एसपी तक दौड़ लगाती रही। गुजरे 28 दिनों के बाद रहस्यमय ढंग से गायब सुजीत कुमार बुधवार को रांची में ही बिरसा मुंडा बस स्टैंड में पकड़ा गया। चूंकि स्टैंड में ज्यादातर लोग मास्क लगाकर आना-जाना करते हैं, इस कारण पुलिस उनके घरवाले को भी ले गई थी, ताकि उन्हें दूर से ही देख पहचाना जा सके। पति के मिल जाने से पत्नी की खुशी का ठिकाना नहीं। अब वह अपना केस वापस लेने को तैयार। वहीं धुर्वा के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने कहा कि रहस्यमय ढंग से गायब सुजीत का शुरू में कोई क्लू नहीं मिल पा रहा था। बाद में भागलपुर में मिला। कल उसका लोकेशन पूर्णिया था, वह जो सिम इस्तेमाल कर रहा था वह भागलपुर में ही लिया था। सुबह उसका लोकेशन रांची के बिरसा मुंडा बस स्टैंड में मिला। सुजीत ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि 22 दिसंबर को साढ़े 9 बजे वह घर से नास्ता करके निकला था। ऑफिस में कई लोगों से मिलने-जुलने के बाद वह वहां से निकल गया। उसका मन ठीक नहीं लग रहा था। कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा था, इस कारण बिना किसी को कुछ बताये कई शहरों का चक्कर लगाते हुये वापस रांची लौट आया। सुनें क्या बोली सुजीत की पत्नी सोनी और धुर्वा के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार
कोहराम लाइव के लिए रूपम की रिपोर्ट
Read More :पिकअप वैन चोरी करने वालों का क्या हुआ, देखें
Read More :झारखंड में फिर बढ़ी Corona की पाबंदियां, जानिये इस बार की गाइडलाइन्स
Read More :BPSC ने निकाली नए साल की पहली वैकेंसी, इन पदों पर होगी बंपर बहाली… देखें
Read More :बच्चों के मामूली विवाद में क्या हो गया, देखें…
Read More :मुंबई से आई थी खाली हाथ, लौटते वक्त गोद में थी नन्ही बच्ची… धरा गई… देखें कैसे
Read More :बिंदास जैनब से खुल गया 62 लाख के पीछे का छुपा राज, देखें वीडियो
Read More :26 जनवरी से पहले मिला 3 किलो का IED बम, NSG ने किया डिफ्यूज…देखें वीडियो






