spot_img
spot_img
spot_img

बेवा भाभी और भतीजों को उतार डाला मौ*त के घाट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : बेवा भाभी और उसके दो बच्चे की बड़ी बेरहमी से हत्या कर उनके डेड बॉडी को दफना गोबर से तोप दिया था। घर में पूनम कंडुलना और उसके 11 साल के बेटे पवन कंडुलना और 9 साल के अर्पित कंडुलना को नहीं पाकर उसके बड़े देवर विश्राम कंडुलना ने तीनों को खोजना शुरू कर दिया। विश्राम ने अपने छोटे भाई एनोस कंडुलना से भी इन तीनों के बारे में पूछा, पर वो कुछ नहीं बताया। चुप्पी साधा रहा। विश्राम ने पास के थाने में तीनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। विश्राम को अपने छोटे भाई एनोस की हरकतों पर बहुत शक था। मुखिया की पहल पर गांव में बैठक बुलाई गई। इसमें एनोस को भी बुलाया गया। डर से एनोस बैठक से उठकर भागने लगा। उसे दौड़ाया गया। एक भीड़ उसके पीछे भाग रही थी, बहुत दूर भागने के बाद एनोस धरा गया। उसकी पहले धुनाई कर दी गई, बाद में उसे बसिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े जाने के बाद एनोस ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और भाभी और दो भतीजे के पीछे छुपे हत्या के राज को सबके सामने उगल दिया। यह सनसनीखेज बड़ी वारदात गुमला के बसिया थाना क्षेत्र के लुंगटु पंडला टोली गांव से सामने आई है।

घटना को लेकर अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार उक्त बड़ी वारदात बीते 29 मार्च की है। पूनम के पति नुवेल कंडुलना की मौत साल 2017 में हो गई थी। पति की मौत के बाद से पूनम अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। उसके घर के ठीक बगल में बड़ा देवर विश्राम कंडुलना और छोटा देवर एनोस कंडुलना रहता है। बीते बुधवार को विश्राम कंडुलना अपनी भाभी पूनम के साथ साप्ताहिक बाजार कुम्हारी गया था। दोनों बाजार से मुर्गा लेकर घर आये। विश्राम ने अपने छोटे भाई एनोस को मुर्गा बनाने को कहा। एनोस अपने भतीजों के साथ मिलकर मुर्गा बनाने लगे। इस बीच एनोस गांव मेंं ही किसी के घर दारू पीने चला गया। वहां से आकर मुर्गा बनाया। इसी दरम्यिान किसी बात को लेकर एनोस का अपनी भाभी के साथ झगड़ा होने लगा। बात इतनी बिगड़ गई कि एनोस ने तेज धार हथियार से अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया। बीच-बचाव करने आये दोनों भतीजों को भी जान से मार डाला। तीनों की हत्या करने के बाद घर से ही कुछ दूर गोबर के ढेर में गड्ढा खोदकर तीनों को रस्सी में बांधा और दफना दिया। वहीं ऊपर से गोबर से तोप दिया। घटना के समय बड़ा देवर विश्राम गांव में ही एक समारोह में शामिल होने गया था। वापस लौटने पर विश्राम अपनी भाभी और भतीजों को नहीं देखा। एनोस से पूछा तो उसने कुछ नहीं कहा। घटना की खबर पाकर मौके पर CO रवींद्र पांडेय, बसिया के थानेदार छोटू उरांव सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों लाशें को गड्ढे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। वहीं संदेही गुनाहगार एनोस कंडुलना को गिरफ्तार लिया। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें :बुजर्ग ने ऑनलाइन गंवाये 1 करोड़…देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें रांची का रेट…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ गया टोल, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

इसे भी पढ़ें :सूरज कालिंदी म*र्डर केस में 4 धराये, क्या बोल गये SDPO… देखें

इसे भी पढ़ें :IPL 2023 : गुजरात टाइटन्स जीता, कितने विकेट से हारा CSK… देखें

इसे भी पढ़ें :कल से महंगी होगी बिजली….देखें

इसे भी पढ़ें :IPL 2023 : गुजरात टाइटन्स जीता, कितने विकेट से हारा CSK… देखें

इसे भी पढ़ें :गजब की उमंग, तरंग और उत्साह दिखा गया रामनवमी, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...

भूकंप से भारी तबाही, सैकड़ों हुये… देखें वीडियो

Kohramlive : वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आये...

‘मौत की घाटी’ में 400 फीट नीचे गिरा ट्रेलर, फिर…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की 'मौत की...