spot_img
spot_img
spot_img

गजब की उमंग, तरंग और उत्साह दिखा गया रामनवमी, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Aarti Gupta / Shwetabh Thakur): राजधानी रांची में रामनवमी को लेकर गजब का नजारा था। रंग बिरंगी रोशनी से नहाती सड़कों पर DJ और ताशा की धुन पर धूम मची रही। साज-सज्जा कमाल की थी। रामभक्तों में गजब की उमंग, तरंग और उत्साह देखने लायक थी। गुदड़ी में बिल्कुल अलग नजारा था। यहां हर मजहब के लोग रामनवमी जुलूस में शामिल हुए। अमित के माथे में मुस्तफा ने पगड़ी बांधी। वहीं मेन रोड से लेकर हर जुलूस मार्ग पर गुड़-चने बांटे गये। उनमें उत्साह अजब का था। मौसम अलग से मेहरबान था। तपोवन मंदिर के पास तेज हवा के झोंके से DJ गिर गया जिसमें कुछ लोग चोटिल हो गए। चिलचिलाती धूप आज किसी को सता न सकी। हल्की-फुल्की बारिश भी होती रही। सड़कों पर अपार भीड़ थी। रांची पुलिस पूरी तरह मुस्तैद थी। रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा एवं पुलिस कप्तान किशोर कौशल खुद मेन रोड में एकरा मस्जिद के नजदीक मौजूद थे। दोनों अलाधिकारी जुलूस की मॉनिटरिंग कर रहे थे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा ले रहे थे। किसी तरह की कोई दिक्कत, परेशानी और गड़बड़ी न हो इसके लिए रांची पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी थी।

राजधानी के हृदय स्थल अलबर्ट एक्का चौक पर विभिन्न अखाड़ों से करीब 949 से ज्यादा महावीरी झंडा लेकर लोग पहुंचे। पारंपरिक हथियारों से लैस भक्तों में जोश गजब का था। बोलो, बोलो बजंरगी बली की जय..जय श्री राम की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कोकर में श्रद्धालूओं की भीड़ रेंग रही थी। लालपुर चौक पर चारों तरफ से आये जुलूस में शामिल लोगों ने अपने करतब दिखाये। अलबर्ट एक्का चौक मेन रोड में आये शोभायात्रा और झांकी देखने के लिये लोग दुकानों और घरों की छतों पर पहले ही अपने जगह बना लिये थे। क्या बूढ़ा, क्या जवान क्या बच्चे सब DJ और ताशा की धून पर झूम रहे थे। निकाली गई झांकियां भीड़ को अपनी ओर खींचती रही। रामनवमी जुलूस और शोभायात्रा पवित्र तपोवन मंदिर निवारणपुर तक गई। रास्ते भर भक्तों और श्रद्धालुओं की सेवा में कई सामाजिक संस्था के लोग जुटे रहे।

श्री महावीर मंडल रांची महानगर से जुड़े तमाम लोग सेवा में जुटे रहे। सेल्फी का दौर भी खूब चला। खबर लिखे जाने तक सबकुछ बढ़िया बीता। राज्य के हर जिलों में भी रामनवमी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। हजारीबाग की रामनवमी भी यादगार रही। हजारीबाग के DC नैंसी सहाय और SP मनोज रतन चोथे खुद सड़कों पर घूम-घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। रामनवमी पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है। सब पर भगवान राम की कृपा हमेशा बनी रहे। युवा सीएम हेमंत सोरेन रामनवमी जैसे पवन त्योहार के गवाह बने। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा तपोवन की पवित्र भूमि को 14 करोड़ की लागत से और विकसित किया जाएगा। राजधानी में मंदिर और आसपास के इलाके का सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो चुका है। सीएम ने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हमारे आदर्श हैं। रामनवमी महापर्व आपसी एकता, बंधुत्व, सौहार्द और वर्षों से चली आ रही परंपरा और संस्कृति को मजबूत बनाता है।

इसे भी पढ़ें : गंगा नदी में डूबे 5 जिगरी दोस्त…देखें

इसे भी पढ़ें : सेना के दो हेलीकॉप्टर टकराए, देखें…

इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली चौंका गई महिला थानेदार को…

इसे भी पढ़ें : अतीक को सजा देने वाले जज की बढ़ी सुरक्षा

इसे भी पढ़ें : हेलमेट नहीं पहना तो दारोगा ने मार दी गोली, फिर SP ने क्या किया… देखें

इसे भी पढ़ें : कागज के एक टुकड़े से खुल गया भयानक राज… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : पैन और आधार कार्ड वालों के लिए सरकार ने की बड़ी घोषणा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुड़गांव से गायब हुआ ट्रक, देवघर में मिला पूरा खजाना…

Deoghar : देवघर जिले में पुलिस ने एक...

सरकारी अस्पतालों में बच्चे के जन्म पर मिलेगा तोहफा, चौंक जायेंगे आप…

Kohramlive : तमिलनाडू सरकार ने नवजात बच्चों के लिये...

“मां, हम अभी आते हैं, ” और फिर कभी नहीं लौटे दो दोस्त…

Ranchi : राजधानी रांची से सटे नामकुम के खरसीदाग...

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...