spot_img

सूरज कालिंदी म*र्डर केस में 4 धराये, क्या बोल गये SDPO… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Saraikela : सूरज कालिंदी मर्डर केस में चार संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक निजी अमीन है। वहीं, शूटर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसे धरने के लिए छापेमारी की जा रही है। चांडिल SDPO संजय कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि जमीन के लफड़े में सूरज मारा गया था।

पकड़ाये आरोपियों में जयद्रथ महतो, विष्णु महतो, संतोष गोप और राकेश गोराई शामिल है। इनके पास से एक बोलेरो और तीन मोबाइल जब्त किये गये हैं। SDPO ने बताया कि पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड विष्णु महतो है। डोबो में एक जमीन को लेकर सूरज कालिंदी और विष्णु महतो में टसल चल रहा था। विष्णु ने अमीन जयद्रथ महतो से संपर्क कर उसे जमीन पर कब्जा दिलाने और बिक्री करने का जिम्मा दिया। दोनों ने कांटा बने सूरज को रास्ते से हटाने का खतरनाक इरादा बना लिया। सूरज को टपकाने के लिए दो लोगों को हायर किया गया। दो लाख कैश, एक स्कॉर्पियो और दो बुलेट पर सौदा तय हुआ। एडवांस के तौर पर दो लाख रुपये की पेमेंट की गई। विष्णु और जयद्रथ ने शूटर को दिखा दिया कि यही सूरज है। इसी का गेम बजाना है। इसके बाद सूरज की रेकी की गई। बीते 24 मार्च की शाम करीब साढ़े 6 बजे सूरज कालिंदी को फोन कर कर घर से बाहर निकलने को कहा गया। बाहर निकलते ही उसे गोली मार दी गई थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। वारदात सरायकेला के कपाली ओपी क्षेत्र में हुई थी।

इसे भी पढ़ें : रांची DTO निकले चेकिंग पर, वसूला हर्जाना… देखें कितना

इसे भी पढ़ें : गजब की उमंग, तरंग और उत्साह दिखा गया रामनवमी, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : कागज के एक टुकड़े से खुल गया भयानक राज… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में सरहुल पर झूमा जग और आसमां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देना हो गया गुनाह, क्या हुआ भारती का हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का हुआ धमाकेदार आगाज… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...