Kohramlive : साइबर फ्रॉड के चक्कर में पड़कर एक बुजुर्ग ने अपनी जिंदगी भर की खून-पसीने की कमाई गंवा दी। इस बुजुर्ग ने ‘अर्न ऑन ऑनलाइन टास्क’ के झांसे में आकर अपने करीब 1 करोड़ रुपये गंवा दिये। इसमें 60 लाख रुपये की सेविंग और रिटायरमेंट बेनिफिट अमाउंट था। अपने बेटे से लिए हुए 40 लाख रुपये भी उनके चले गये। साइबर क्राइम की यह सनसनीखेज वारदात पुणे से उछलकर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह वारदात 13 फरवरी से 26 फरवरी के बीच हुई है। पीड़ित बुजुर्ग के सारे पैसे 5 बैंकों के 12 अकाउंट में गये हैं। पुलिस मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।
1 करोड़ के साइबर क्राइम को लेकर अबतक को जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार पुणे के पड़पसर में रहनेवाले बुजुर्ग ऑनलाइन काम कर एक्स्ट्रा पैसे कमाना चाहते थे। बुजुर्ग ने पिछले साल एक मैसेजिंग ऐप को डाउनलोड किया था, जिससे ग्रुप चैटिंग होती थी, इस ग्रुप में कुछ लोगों से जुड़ने के बाद एक अनजान शख्स ने ऑनलाइन आसान काम कर काफी पैसे कमाने का ऑफर दिया। ऑफर मिलने के बाद पीड़ित बुजुर्ग ने उसे मान लिया। इसके बाद उन्हें एक वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म का लाइक बटन मिला, जिसे क्लिक करने पर उन्हें पैसे मिलने थे। लगभग 64 साल के पीड़ित को काम पूरा करने पर वेलकम बोनस और कुछ पैसे मिले। इसके बाद उन्हें एक प्रीपेड टास्क के लिए 1 हजार रुपये देने के लिए कहा गया। काम को पूरा करने के बाद उन्हें फिर पैसे मिले। इसके बाद साइबर क्रिमिनलों ने कुछ और प्रीपेड टास्क पूरा करने के बाद ज्यादा पैसे देने का वादा किया। धीरे-धीरे पीड़ित ने अपना पैसे डिपॉजिट करना शुरू किया। लेकिन, डिपॉजिट किए गए पैसे मिलने बंद हो गये। इस तरह बुजुर्ग ने अपना सारा पैसे गंवा दिया।
इसे भी पढ़ें :मां की अर्थी के सामने उठी बिटिया की डोली, देखें…
इसे भी पढ़ें :अप्रैल में इस दिन से इन चार राशियों की खुलेगी किस्मत, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :धनबाद होकर चलने वाली इन ट्रेनों का बदल गया रूट चार्ट, देखें…
इसे भी पढ़ें :पढ़ने-लिखने में तेज गरीब अंकित के पूरे परिवार का भला कर गए सीएम
इसे भी पढ़ें :झारखंड में स्कूलों के समय बदल कर यह हो सकते हैं…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 3 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट…देखें
इसे भी पढ़ें :सूरज कालिंदी म*र्डर केस में 4 धराये, क्या बोल गये SDPO… देखें
इसे भी पढ़ें :बाजार गया विकास फिर नहीं लौटा वापस… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






