spot_img

मोकामा से कौन लड़ेगा चुनाव, अनंत सिंह ने किया ऐलान

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ऐलान कर दिया है कि वह अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी जगह बड़े बेटे अभिषेक सिंह मोकामा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। रविवार को बाढ़ अनुमंडल के घोसवरी प्रखंड सभागार में आयोजित जदयू कार्यकर्ता सम्मान समारोह में अनंत सिंह ने कहा कि चुनाव नहीं लड़ने का फैसला वह पहले ही कर चुके थे। अब अभिषेक जनता के बीच रहेंगे और उनकी समस्याओं पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह हमेशा उनके साथ रहा है और बुलाने पर वह आगे भी लोगों के बीच आते रहेंगे।

अनंत सिंह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की समस्यायें कभी पूरी तरह खत्म नहीं होतीं। जरूरत लगातार काम करने और लोगों की परेशानियों का समाधान करने की है। वहीं, अभिषेक सिंह ने कहा कि अगर जनता उन्हें योग्य समझेगी तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। फिलहाल उनका पूरा फोकस लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान करने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। अनंत सिंह के इस ऐलान के बाद मोकामा की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें : 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में चमका झारखंड, गदगद हुये CM, क्या बोले… जानें

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope(20-26 july) : इन राशियों के लिए जबरदस्त रहेगा ये सप्ताह… जानें

इसे भी पढ़ें : सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश: ये 3 राशि वाले रहे अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : रांची प्रशासन अलर्ट, 127 इलाकों में निषेधाज्ञा…

इसे भी पढ़ें : पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा की पत्नी का निधन…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

छात्रों का शक्ति प्रदर्शन, सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा ऐलान…

New Delhi : प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और...

बोकारो में सनसनीखेज वारदात…

Bokaro : बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र में आज...

स्कूली बच्चों से मा’रपीट और टॉयलेट साफ कराने का इल्जाम…

Dhanbad : धनबाद के बापूनगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या...

दुलमी-गोला को चार बड़ी सड़क परियोजनाओं की मंजूरी का दावा…

Ramgarh(Prince Verma) : गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के समर्थकों...

राजधानी में धारा 163 लागू, बिना अनुमति जुलूस-प्रदर्शन पर रोक…

New Delhi : संसद के मानसून सत्र से पहले...