Kohramlive : जुलाई का नया सप्ताह कई राशियों के लिए नये अवसर लेकर आ रहा है। सूर्य के कर्क राशि में गोचर और ग्रहों की बदलती चाल का असर करियर, कारोबार, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर दिखेगा। आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका साप्ताहिक राशिफल।
मेष
सेहत और काम दोनों पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर लापरवाही भारी पड़ सकती है। सप्ताह के दूसरे हिस्से में रुके काम आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
वृषभ
सप्ताह लाभ और सफलता लेकर आया है। कारोबार में फायदा होगा। रुका पैसा मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत के संकेत हैं।
उपाय: स्फटिक शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा पढ़ें।
मिथुन
भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन मेहनत रंग लायेगी। सप्ताह के अंत में घरेलू तनाव बढ़ सकता है। नौकरी और कारोबार में नये अवसर मिलेंगे।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणेश चालीसा पढ़ें।
कर्क
यह सप्ताह सफलता दिलाने वाला है। नौकरी, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा और पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
उपाय: शिवलिंग पर दूध-जल चढ़ाकर रुद्राष्टक का पाठ करें।
सिंह
रुके काम पूरे होंगे। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और घर में खुशियों का माहौल रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें और विष्णु सहस्त्रनाम पढ़ें।
कन्या
भाग्य का साथ कम मिलेगा। नौकरी में बदलाव और अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें और कागजी काम सावधानी से करें।
उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
तुला
तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। नौकरी में पदोन्नति या तबादले के योग हैं। व्यापार और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है।
उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित कर दुर्गा चालीसा पढ़ें।
वृश्चिक
क्रोध पर नियंत्रण रखें। कारोबार में नई डील और नौकरी में प्रगति के योग हैं। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं।
उपाय: श्रीयंत्र की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।
धनु
सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा कर नारायण कवच का पाठ करें।
मकर
लापरवाही नुकसान करा सकती है। नौकरी और कारोबार में धैर्य रखें। वाहन सावधानी से चलायें। रिश्तों में गलतफहमी से बचें।
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
कुंभ
शॉर्टकट से बचें। यात्रा से उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। कारोबार में साझेदारी सोच-समझकर करें। खर्च बढ़ सकता है।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
मीन
यह सप्ताह उन्नति लेकर आयेगा। नौकरी और कारोबार में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं और प्रेम संबंध बेहतर होंगे।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
Disclaimer : यह साप्ताहिक राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय इस राशिफल के आधार पर निर्णय न लें। व्यक्तिगत सलाह के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।
इसे भी पढ़ें : रांची प्रशासन अलर्ट, 127 इलाकों में निषेधाज्ञा…
इसे भी पढ़ें : पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा की पत्नी का निधन…
इसे भी पढ़ें : वांगचुक के सपोर्ट में उतरे स्वास्थ्य मंत्री, नड्डा से की यह मांग…
इसे भी पढ़ें : अनोखा टोटका, गधों को खिलाये गुलाब जामुन, वीडियो वायरल…
इसे भी पढ़ें : 403 विधानसभा सीटों के लिए चिराग पासवान का बड़ा ऐलान…








