Kohramlive : देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का शनिवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। उन्होंने बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में अंतिम सांस ली। अस्पताल ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। चेन्नम्मा को 16 जुलाई को सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न और उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। इलाज के दौरान उनकी हालत में कुछ सुधार भी हुआ था।
कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
अस्पताल के अनुसार शनिवार शाम करीब 4 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। निधन के समय एचडी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौजूद थे।
1954 में हुई थी शादी
चेन्नम्मा और एचडी देवेगौड़ा का विवाह 1954 में हुआ था। दोनों ने करीब 70 साल साथ बिताये। उनके चार बेटे और दो बेटियां हैं। बेटों में केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और कर्नाटक के वरिष्ठ नेता एचडी रेवन्ना शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : वांगचुक के सपोर्ट में उतरे स्वास्थ्य मंत्री, नड्डा से की यह मांग…
इसे भी पढ़ें : अनोखा टोटका, गधों को खिलाये गुलाब जामुन, वीडियो वायरल…
इसे भी पढ़ें : 403 विधानसभा सीटों के लिए चिराग पासवान का बड़ा ऐलान…
इसे भी पढ़ें : 26 जुलाई को होने वाली ये बड़ी परीक्षा हुई स्थगित… जानें
इसे भी पढ़ें : सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग…








