spot_img

सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश: ये 3 राशि वाले रहे अलर्ट…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : ग्रहों के राजा सूर्य आज यानी 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार सूर्य का यह राशि परिवर्तन करीब एक महीने तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा। हालांकि, ज्योतिषविदों का मानना है कि वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान खासतौर पर अलर्ट रहने की जरूरत होगी। मान्यता है कि इस अवधि में जल्दबाजी, बिना सोचे-समझे फैसले और आर्थिक जोखिम नुकसान का कारण बन सकते हैं। आइये जानते हैं इन तीन राशियों के लिये कैसा रह सकता है यह समय।

वृषभ राशि: मेहनत ज्यादा, परिणाम में हो सकती है देरी

सूर्य के गोचर के बाद वृषभ राशि के जातकों को कुछ कामों में उम्मीद के मुताबिक सफलता मिलने में समय लग सकता है। मनचाहे परिणाम न मिलने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। वहीं आर्थिक मामलों में कोई भी निवेश या बड़ा फैसला सोच-समझकर करना बेहतर रहेगा। बिना पूरी जानकारी के किसी योजना में पैसा लगाने से बचें।

वृश्चिक राशि: रिश्तों और खर्चों पर रखें नियंत्रण

वृश्चिक राशि वालों के लिये यह गोचर कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। मानसिक दबाव बढ़ सकता है और वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद की स्थिति बन सकती है।अनजान लोगों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। साथ ही फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि लापरवाही आर्थिक संतुलन बिगाड़ सकती है। परिवार से जुड़े मामलों में भी व्यस्तता बनी रह सकती है।

कुंभ राशि: लेन-देन में बरतें अतिरिक्त सावधानी

कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान अपने कामकाज में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत के बावजूद सफलता मिलने में देरी संभव है। धन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतें। किसी भी तरह का लेन-देन या बड़ा फैसला जल्दबाजी में न करें। परिवार में संयम और संतुलित व्यवहार बनाए रखना इस समय आपके लिये फायदेमंद माना गया है।

ये करें उपाय

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यदि इस गोचर के दौरान किसी प्रकार की परेशानी महसूस हो तो प्रतिदिन सुबह भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। इसके साथ आदित्य हृदय स्तोत्र और गायत्री मंत्र का पाठ करें तथा अपनी क्षमता के अनुसार दान-पुण्य करें।

नोट: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और पारंपरिक विश्वासों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है। किसी भी महत्वपूर्ण व्यक्तिगत, आर्थिक या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय के लिये संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

इसे भी पढ़ें :

अनशन खत्म, छात्रों ने निकाली ‘आभार यात्रा’… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में...

एक बीयर की बोतल पर बवाल, फिर टां’गी-स’ब्बल से मा’र डाला…

Giridih : एक बोतल बीयर के पैसे को लेकर...

CNG स्टेशन पर जोरदार ध’माका, एक की मौ’त, पांच घायल…

Delhi : दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में एक...

गॉल में टीम इंडिया का ‘दस का दम’, श्रीलंका को 165 रन से रौंदा…

Kohramlive : भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को...

JSSC अभ्यर्थी बैरिकेडिंग लांघकर सचिवालय में घुसे… देखें वीडियो

Ranchi : JSSC CGL नियुक्ति रद्द के विरोध में...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: