Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : राजधानी से सटे ओरमांझी की शांत वादियों में धूप सुनहरी थी, हवा में मंत्रों की गूंज और हर चेहरे पर एक अद्भुत आस्था की चमक। कुच्चु गांव की माटी ने जब श्री जगदम्बा शिव संकट मोचन मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के लिये हजारों श्रद्धालुओं के चरण स्पर्श किये, तो वह स्वयं धन्य हो उठी। सिंदूरी चुनर ओढ़े, गंगा जल से भरे कलश सिर पर उठाये महिलाएं, जिनकी चाल में श्रद्धा थी और आंखों में भक्ति का दीप। हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ में भी सब एक राग में बंधे थे, राम नाम की लगन में। यात्रा की अगुवाई कर रहे थे राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, ढुलु महतो, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी और अन्य हस्तियां। पंडितों के वेदघोष और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ जैसे समय भी कुछ पल ठहर गया था। बच्चे जब श्रीकृष्ण, बलराम, हनुमान और राम-लखन जानकी के रूप में रथ पर सवार होकर निकले, तो बूढ़ी आंखों में भी बचपन की श्रद्धा लौट आई। वहीं, हनुमान रूपी बालक जब हाईड्रा पर हवा में लहराया, तो लगा जैसे भक्ति स्वयं साकार हो उठी हो। श्रद्धालुओं का यह कारवां जब कुच्चु नदी के तट पहुंचा, तो मां गंगा की पूजा के बाद कलश में उठाया गया जल गांव की पवित्र गलियों से होते हुये मंदिर प्रांगण में स्थापित किया गया। भक्तो में एक अजीब सी उमंग, तरंग और उत्साह था।
इसे भी पढ़ें :CM नीतीश के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के वक्त टला बड़ा हादसा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :10 लाख के इनामी नक्सली के दस्ते से मुठभेड़…
इसे भी पढ़ें :मार्केट में छा रहा Chetak का नया मॉडल, सबसे सस्ता… जानें
इसे भी पढ़ें :DGP ने दिये ये टास्क,”अब और नहीं”












