Bihar : CM नीतीश कुमार शुक्रवार को नालंदा के राजगीर पहुंचे, जहां उन्होंने राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन किया। लेकिन कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब CM के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान तेज हवा में दो टीन शेड उड़ने लगे। गनीमत रही कि ये टीन शेड हेलिकॉप्टर से नहीं टकराये, वरना गंभीर हादसा हो सकता था। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ और मुख्यमंत्री सुरक्षित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। घटना ने सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल खड़े कर दिये हैं। प्रशासन ने जांच के आदेश दिये हैं और VVIP लैंडिंग ज़ोन में भविष्य में बेहतर इंतज़ाम करने की बात कही है।
बाल बाल बचे नीतीश, राजगीर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेज हवा के चलते दो टीन शेड उड़ने लगे, हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं pic.twitter.com/pE8bI1nX42
— Dharmendra Singh (@dharmendra135) May 2, 2025












