spot_img
spot_img
spot_img

10 लाख के इनामी नक्सली के दस्ते से मुठभेड़…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में TSPC उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई। पुलिस को खबर मिली थी कि 10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर शशिकांत गंझू अपने दस्ते के साथ किसी बड़ी वारदात की साज़िश रच रहा है। इसी इनपुट पर एएसपी (अभियान) राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जंगल में घुसते ही नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग कर मोर्चा संभाल लिया। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च अभियान में मौके से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री, दस्तावेज और एक डायरी बरामद हुई है। पूरे क्षेत्र में पुलिस का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। SP रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। आक्रमण गंझू के बाद TSPC की कमान शशिकांत गंझू के हाथ में है। शशिकांत पर इलाके में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने के गंभीर आरोप हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...