spot_img

मार्केट में छा रहा Chetak का नया मॉडल, सबसे सस्ता… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज को और विस्तार देते हुये नया मॉडल Chetak 3503 लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.10 लाख रखी गई है, जो इसे अब तक की सबसे सस्ती Chetak EV बनाती है। यह नया मॉडल Chetak 35 Series का हिस्सा है, और कुछ महीने पहले लॉन्च हुई 3501 और 3502 के बाद पेश किया गया है। Chetak 3503 में 35 लीटर की सीट स्टोरेज दी गई है, जो सामान रखने के लिहाज से काफी सुविधाजनक है। हालांकि इसकी चार्जिंग स्पीड थोड़ी कम है, 0 से 80% चार्ज होने में इसे लगभग 3 घंटे 25 मिनट का समय लगता है। लेकिन इसके बावजूद इसकी मेटल बॉडी और मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसे मजबूती देती है। बजाज का यह कदम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट को और अधिक सुलभ और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

फीचर्स जानें…

Chetak 3503 में वही 3.5 kWh बैटरी पैक और चेसिस है जो बाकी 35 Series मॉडल्स में मिलता है। एक बार चार्ज करने पर यह स्कूटर 151 किलोमीटर तक की रेंज देता है। हालांकि इसकी टॉप स्पीड 63 किमी प्रति घंटा तक सीमित रखी गई है, जो इसे शहरी उपयोग के लिये आदर्श बनाती है। इस स्कूटर की सबसे खास बात यह है कि इसकी कीमत कम रखने के लिये कुछ प्रीमियम फीचर्स को हटा दिया गया है, जैसे कि फ्रंट डिस्क ब्रेक और सिकोएंशियल टर्न इंडिकेटर। फिर भी इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो आम यूज़र्स के लिये काफी उपयोगी हैं, जैसे:

  • हिल होल्ड असिस्ट
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला कलर LCD डिस्प्ले
  • म्यूज़िक और कॉल कंट्रोल
  • LED हेडलाइट और ईको व स्पोर्ट्स मोड

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...