Garhwa : कुएं में महिला की लाश मिली। लाश मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। खबर पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव की शिनाख्त 45 साल की चंपा देवी के रूप में की गई। वह चिनिया थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव के रहने वाले कृष्णा साव की पत्नी थी।
इधर, मृतका चंपा के भाई दिनेश कुमार गुप्ता ने थाना में लिखित आवेदन दिया है। इल्जाम लगाया है कि उसकी बहन चंपा की हत्या की गई है। दिनेश ने बताया कि चंपा की शादी कठौतिया गांव निवासी कृष्णा साव के साथ हुई थी। मंगलवार शाम चार बजे बहन का शव कुएं में होने की जानकारी मिली। आशंका है कि उसे मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को कुएं में डाला दिया गया है।
मामले में मृतका के भाई दिनेश के अलावा अवधेश प्रसाद गुप्ता, मां लक्ष्मी देवी थाना पहुंचकर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मृतका का मायका मेराल थाना क्षेत्र के तरके गांव में है।
इसे भी पढ़ें : हाथों की मेंहदी छूटने से पहले उजड़ी मांग, रो पड़ा पूरा गांव, देखें…
इसे भी पढ़ें : जंगल में गये ग्रामीणों के उड़े होश, पहुंची पुलिस भी रह गई सन्न, देखें…
इसे भी पढ़ें : जंगल में गये ग्रामीणों के उड़े होश, पहुंची पुलिस भी रह गई सन्न, देखें…
इसे भी पढ़ें : PLFI का मोस्ट वांटेड खूंखार लाका पाहन ढेर, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : कभी सूनी थी गोद, खुशनसीबी का गुल खिला सोनी के आंगन… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : बेटे को छुड़ाने आई महिला से थाना में ही मसाज कराने लगे दारोगा जी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 10 सेकेंड में 3 जिंदगी खत्म, खौफनाक वीडियो आया सामने












