spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Rajesh Singh) : रेलवे के एक बड़े अधिकारी की हत्‍या की साजिश को रांची पुलिस ने नाकाम कर दिया। आमतौर पर घटना के बाद जागने वाली पुलिस वह कर दिखायी, जिसके लिए वह जानी जाती है। पेशेवर अपराधियों ने पहले उक्‍त रेलेवे अधिकारी से बतौर रंगदारी 5 लाख रुपये की मांग की थी। अधिकारी ने रंगदारी देने से साफ मना कर दिया। उन्‍होंने इस बारे में जगन्‍नाथपुर के थानेदार अरविंद कुमार सिंह को सबकुछ बता दिया। इस बात की जानकारी रांची पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा तक पहुंच गई। हालांकि रंगदारी मांगने वाले पेशेवर अ‍पराधी थे, इस कारण पुलिस की चिंता बढ़ गई थी कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाये। जैसी आशंका थी, ठीक वैसी ही सूचना पुलिस को म‍िली। पुलिस की चिंता तब बढ़ गई, जब सूचना यह आई कि अपराधियों ने रंगदारी देने से मना करने वाले अधिकारी को सबक सिखाने का मन बना लिया है। इसके बाद पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा ने सिटी एसपी अंशुमन कुमार के नेतृत्‍व में बनी टीम को इन अपराधियों को खोज निकालने का टास्‍क दिया। थानेदार अरविंद कुमार सिंह को खबरीलाल से ऐन वक्‍त पर यह जानकारी म‍िल गई कि जगन्‍नाथपुर के बरझोपड़ी में रहनेवाले दागी उपेंद्र महली के घर कुछ अपराधियों का जुटान हुआ है। इनका इरादा बहुत खतरनाक है। यह लोग उक्‍त रेलवे अधिकारी की हत्‍या की प्‍लानिंग कर रहे हैं। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये उपेंद्र महली के घर में रेड किया। यहां पहले से पेशेवर अपराधी राजू रंजन सिंह उर्फ हैप्‍पी सिंह, ओमप्रकाश लोहरा, मनीष राय और उपेंद्र महली पहले से मौजूद था सबके पास उम्‍दा किस्‍म के हथियार भी थे।घर के बाहर एक काले रंग की पल्‍सर बाइक JH06F-2019 भी खड़ी थी। इसी बाइक से घटना को अंजाम देने की योजना बनायी गई थी। अपराधियों को भागने का मौका नहीं मिला। चारों पकड़े गये। इस संगीन योजना में शामिल एक फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

Read More : 10 सेकेंड में 3 जिंदगी खत्‍म, खौफनाक वीडियो आया सामने

Read More : जोश दूल्‍हे पर पड़ गया भारी, शादी से पहले पहुंचे हवालात, जानिये कैसे…

Read More : सुहागरात में क्या भूल हुई जो दुल्हन ने पति को चप्पल से धोया, देखें

Read More : बेटे को छुड़ाने आई महिला से थाना में ही मसाज कराने लगे दारोगा जी… देखें वीडियो

Read More : यह पांच बच्चे हो गए अनाथ… देखें कैसे

Read More : वरमाला के वक्त बोला दूल्हा- “शादी के बाद तुम्हें भी…” देखिये फिर क्या हुआ

Read More : आखिरकार भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने मांगा तलाक… देखें क्‍यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...