खूंटी : पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुये मुठभेड़ में एक उग्रवादी के मारे जाने की खबर है। मिल रही जानकारी के अनुसार मारा गया उग्रवादी पीएलएफआई सबजोनल कमांडर लाका पाहन है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के एक आलाधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक उग्रवादी के मारे जाने की खबर है। हालांकि उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान करने में जुटी है।
खूंटी पुलिस कप्तान अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरहू के कोटा इंदीपीड़ी जंगल में उग्रवादियों का जुटान हुआ है। किसी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग हो रही है। मुरहू थानेदार विक्रांत कुमार दल-बल के साथ जैसे ही इंदीपीड़ी जंगल पहुंचे, उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुये जवाबी फायरिंग शुरू की। पुलिस की गोली से एक उग्रवादी मारा गया, वहीं बाकी उग्रवादी जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले। उग्रवादियों की खोज में पुलिस जंगल में सर्च अभियान चला रही है। अभियान में सैट जवान भी शामिल थे।

कई नक्सली कांडों को अंजाम देने वाले लाका को खूंटी पुलिस ने 2011-2012 में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 2020 में जेल से निकलने के बाद वह फिर से उग्रवाद जगत से जुड़ गया। पीएलएफआई ने उसे सबजोनल कमांडर बनाया था।
इसे भी पढ़ें : चाची को मारा इतना छुरा कि बाहर आ गई अंतड़ियां… देखें
इसे भी पढ़ें : ससुर को बताया आपकी बेटी भाग गयी, राज खुला सड़कों पर… देखें
इसे भी पढ़ें : अस्पताल में नवजात को चूहों ने कुतरा, हालत गंभीर, देखें…
इसे भी पढ़ें : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : कभी सूनी थी गोद, खुशनसीबी का गुल खिला सोनी के आंगन… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : रांची में बदला सभी स्कूलों का समय, जानिये नया टाइम टेबल
इसे भी पढ़ें : छापेमारी में शामिल जवान को अपराधियों ने सीने में मारी गोली, दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें : जर्मनी में गूंजा मोदी-मोदी, रूस-यूक्रेन जंग को लेकर कही बड़ी बात










