spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जंगल में गये ग्रामीणों के उड़े होश, पहुंची पुलिस भी रह गई सन्‍न, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लोहरदगा : एक युवक और एक महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया गया। हालांकि शव पूरी तरह से जल नहीं पाया। जंगल में गए कुछ ग्रामीणों में युवक और एक युवती की लाश देखी। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई। यह सनसनीखेज वारदात लोहरदगा जिले के उगरा-मुरपा जंगल से सामने आई है। जांच में महिला की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कुरसे गांव निवासी वीरेंद्र उरांव की बेटी सुशांति उरांव के रूप में हुई है। वहीं युवक की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के उगरा कटहल टोली गांव निवासी सीताराम महली के पुत्र प्रताप महली के रूप में हुई है। लाश मिलने की फैली खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लाश देखकर पुलिस ने आशंका जताई है कि साक्ष्य को छिपाने की कोशिश की गई है। युवती के दोनों पैर का जींस और युवक के एक पैर का जींस जला था। लाश के पास एक मोबाइल और एक डायरी मिली है, जिसकी पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। अवैध संबंध में इस हत्याकांड को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक सुशांति की शादी 1 साल पहले मुर्की गांव के लक्ष्मण उरांव के साथ हुई थी। लक्ष्मण उत्तर प्रदेश के मऊ में ईंट भट्ठे में मजदूरी के लिए गया था। बीते 29 अप्रैल को वह घर वापस लौटा था। जांच में पता चला है कि लक्ष्मण ने सुशांति से बीते शनिवार को फोन पर बात की थी। सुशांति रांची के चान्‍हो थाना क्षेत्र के सोसो गणेशपुर गांव में अपनी बुआ किरण के यहां रहकर सिलाई बुनाई सीख रही थी। रविवार की शाम वह अपने घर के लिए निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं चला। वहीं युवक प्रताप महली भी रविवार शाम 5:00 बजे अपने घर से निकला था और तब से लापता था। अब दोनों की लाश मिली है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस कप्‍तान आर रामकुमार खुद इस मामले को देख रहे हैं। डीएसपी परमेश्वर प्रसाद, सेन्हा थाना प्रभारी सूरज प्रसाद इस मामले की जांच कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : चाची को मारा इतना छुरा कि बाहर आ गई अंतड़ियां… देखें

इसे भी पढ़ें : ससुर को बताया आपकी बेटी भाग गयी, राज खुला सड़कों पर… देखें

इसे भी पढ़ें : अस्‍पताल में नवजात को चूहों ने कुतरा, हालत गंभीर, देखें…

इसे भी पढ़ें : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : कभी सूनी थी गोद, खुशनसीबी का गुल खिला सोनी के आंगन… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : रांची में बदला सभी स्‍कूलों का समय, जानिये नया टाइम टेबल

इसे भी पढ़ें : छापेमारी में शामिल जवान को अपराधियों ने सीने में मारी गोली, दर्दनाक मौत

इसे भी पढ़ें : जर्मनी में गूंजा मोदी-मोदी, रूस-यूक्रेन जंग को लेकर कही बड़ी बात

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...