Bihar : बीती रात 9 बजे के क़रीब उसके फ़ोन पर कॉल आया, थोड़ी देर में आते है यह बोल कर एलजी घर से निकल गया। देर रात तक जब घर नहीं पहुंचा तो घर वालों की बेचैनी बढ़ गईं। एलजी को हर सम्भावित ठिकानो पर रात भर खोजा गया। पर उसका कुछ पता नही चला। आज सुबह उसकी डेड बॉडी करमैनी रेलवे ओवर ब्रिज के पास मिली। लगभग 22 साल के नौजवान एलजी की डेड बॉडी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। उसके बदन पर छुरा से अनगिनत वार करने के ज़ख्मों के निशान मिले है। आशंका जताई जा रही है कि एलजी की हत्या कहीं और कर उसकी लाश रेलवे के पास फेंक दी गयी है। यह कहना है एलजी के मामा पूर्व जिला पार्षद लाल बाबू साह का। यह हत्या किसने और क्यों की यह ख़ुलासा अभी नही हो पाया है। एलजी शाह की हत्या की फैली ख़बर के बाद इलाक़े में सनसनी फैल गयी। यह वारदात गोपाल गंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के करमैनी गांव में हुई। मौक़े पर पहुंची पुलिस कई बिंदु पर तहक़ीक़ात कर रही है। एलजी के मोबाइल के कॉल डिटेल को निकला जा रहा है। ताकि इस बात का पता चल सके की किस नम्बर से कॉल आने पर वो घर से बाहर निकला था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार एलजी के बदन पर 12 से ज़्यादा छुरा मारने के ज़ख्मों के निशान मिले है। उसे पूरी तरह गोद दिया गया था। हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गयी है। उसका गला भी रेता हुआ था। इसमें पूरा ग़ुस्सा झलक रहा है। पुलिस एलजी के करीबी दोस्तों के बारे में भी पता कर रही है।
इसे भी पढ़ें : “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” नारा चीखने वाली मां का कहर देख रिनपास पहुंच गया बेटा… देखें
इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल में अब बुरी नजर गई तो क्या होगा… जान लें
इसे भी पढ़ें : दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सितमगर सीमा पात्रा न्यायिक हिरासत में, जानें कब तक














