spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लॉ यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल में अब बुरी नजर गई तो क्या होगा… जान लें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल में एक बदमाश के घुस जाने की घटना पर झारखंड हाई कोर्ट  ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। हाई कोर्ट ने कई आला अधिकारियों को कोर्ट में हाजिर होने के निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश पर डीजीपी, वन विभाग के सचिव, रांची डीसी, एसएसपी और थानेदार अदालत में हाजिर हुए। कोर्ट ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि हर हाल में लॉ यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करें। गर्ल्स हॉस्टल के गेट पर पहरेदार खड़ा करने को कहा गया। वहीं लेडीज पुलिसकर्मी की तैनाती हॉस्टल में करने को कहा गया। दिन रात पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। वहीं गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा को लेकर क्या कुछ किया गया, इस बारे में कोर्ट को सबकुछ बताने का भी आदेश दिया गया है।

झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा के बिंदु पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत में राज्य सरकार से यह जानना चाहा कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं ठीक की जा रही है। पूर्व में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पास पुलिस पोस्ट बनाने की भी बात कही गई थी, लेकिन अभी तक उस पर क्यों नहीं काम हुआ। हाई कोर्ट ने रिंग रोड पर पेड़-पौधे इस तरह लगाने को कहा है कि लॉ यूनिवर्सिटी कैंपस वहां से न दिखे। टीओपी स्थापित कर वहां दो महिला सिपाही, दो पुलिस कॉस्टेबल और एक सीनियर अफसर को नियुक्त करने का आदेश दिया। वहीं लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी को गर्ल्स हॉस्टल के लिए दो वार्डन नियुक्त करने का निर्देश दिया है।

यहां याद दिला दें कि लॉ यूनिवर्सिटी कांके के गर्ल्स हॉस्टल में एक बदमाश को बंधक बनाये जाने के बाद कोहरामलाइव में दिनांक 30 अगस्त को शीर्षक “लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्रायें अचानक चीखने चिल्लाने लगी, देखें क्यों” खबर छपी थी। हाई कोर्ट के एडवोकेट धीरज कुमार ने मीडिया को बताया कि यह खबर मीडिया में आने के बाद झारखंड हाई कोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया। वहीं आला अधिकारियों को आज कोर्ट में तलब किया। गौरतलब है कि राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में बने लॉ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में बीते सोमवार की देर रात एक बदमाश दीवार फांद कर अंदर घुस गया था। अनजान युवक को देखकर हॉस्टल की छात्राएं चीखने चिल्लाने लगी। शोर सुनकर जुटी छात्राओं ने हिम्मत दिखाते हुए उसे दबोच लिया। जानकारी यूनिवर्सिटी प्रबंधक को दी थी। बाद में मौके पर पहुंची कांके पुलिस ने बदमाश धीरेंन्द्र को अपनी गिरफ्त में लेकर उसे जेल भेज दिया। वहीं इस कांड में दो अन्य की तलाश की जा रही है। बीते साल Law University की एक छात्रा के साथ कैंपस के बाहर गैंगरेप होने की वारदात के बाद से वहां की छात्राएं काफी डरी सहमी रहती है।

इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...