spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : जंगल में जानवर है, पर खैरियत से है। शहर में बेटियां महफूज नहीं। वासना की गंदी नाली में बिलबिलाते कीड़े की तरह निकले सनकी शाहरुख ने जैसा कहा, वैसा कर दिखाया। उसने छात्रा अंकिता सिंह को जीने नहीं दिया। तड़प-तड़प कर वह मर गयी। एकतरफा प्यार की सनक में शाहरुख ने उसे बोला था कि अगर मेरा कहा नहीं मानोगी तो मैं तुम्हें मार डालूंगा। धमकी से डरी सहमी अंकिता इस बात का जिक्र अपने पिता संजीव सिंह और बहन इशिका से की थी। पड़ोसी शाहरुख अंकिता को बीते 15-20 दिनों से सता और डरा रहा था। वह उसके पीछे हाथ धोकर पड़ा था।

अंकिता पर पेट्रोल छिड़क शाहरुख ने मारी दी थी माचिस

शाहरुख ने जब अपने एकतरफा प्यार का इजहार किया तब अंकिता ने उसे झिड़क दिया। अपना आपा खो चुके शाहरुख ने बिना कुछ सोचे समझे अंकिता पर पेट्रोल छिड़क उसपर माचिस की तिल्ली फेंक दी। तब अंकिता अपने घर के अंदर सो रही थी। खिड़की खुली थी। इसी खिड़की से सोई अंकिता पर पेट्रोल छिड़का गया था। बेखबर सोई अंकिता को कुछ पता भी नहीं चला। वह तब चीखने चिल्लाने लगी जब उसका बदन धू-धूकर जलने लगा। सामने खिड़की में जालिम शाहरुख खड़ा था। उसके चेहरे में को सिकन नहीं थी। अंकिता की बहन इशिका का कहना है कि जिस तरह उसकी बहन को जिंदा जलाकर बेदर्दी से मारा गया उसी तरह की मौत वह शाहरुख के लिए चाहती है। कैसे तड़प-तड़पकर मरी  उसकी बहन यह उसने अपने आंखों से देखा। वहीं पिता संजीव सिंह का कहना है कि अगर अंकिता की मां जिंदा होती तो शायद यह बात बहुत पहले पता चल गई होती कि शाहरुख हाथ धोकर उसकी बेटी के पीछे पड़ा है। वह तब जाने जब शाहरुख ने उसे मिटा देने की धमकी दी।

टूट कर रोया हर कोई

अंकिता की मौत की फैली खबर के बाद आज हर कोई टूट कर रोया। उप राजधानी दुमका में जनाक्रोश उबाल पर आ गया। बड़े तादाद में हुजूम सड़कों पर उतर आया। लोगों में इतना गुस्सा था कि वे शासन-प्रशासन को कोस रहे थे। दुस्साहस का आलम यह है कि कहीं संध्या टोपनों जैसी महिला दारोगा बीच रोड में कुचल दी गई। तो कहीं रूपा तिर्की जैसी महिला दारोगा मिटा दी गई। यहां याद दिला कि 22 अगस्त की सुबह हैवानियत की शिकार अंकिता के गुनाहगार शाहरुख को दबोच जरूर लिया गया। पर उसके आवारा मन पर कोई जख्म नहीं था। सड़क पर उतर आई हर चीख यहीं पुकार रही थी कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से उसे फांसी पर लटका दे। इधर जिला प्रशासन ने दुमका में धारा 144 लगा दिया हैं। वही दुमका के डीसी ने लोगों को भरोसा दिया हैं की अंकित कांड की सुनवाई  फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो, इसकी पुरजोर कोशिश की जायेगी।

 

इसे  भी पढ़ें : कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी पार्टी, बनाएंगे अपना नया दल

इसे  भी पढ़ें :गाय-बैल चराने घर से निकली लड़की को नोंच डाला…

इसे  भी पढ़ें :Sonali Phogat Case : ड्रग का दिया ओवरडोज, सुधीर और सुखविंदर दो घंटे वॉशरूम में थे सोनाली के साथ… देखें CCTV फुटेज

इसे भी पढ़ें :

CM हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक पोस्ट, स्क्रीनशॉट के आधार पर गिरफ्तार…

Palamu : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ...

 सम्राट कैबिनेट के 10 अहम फैसले में रोजगार और उच्च शिक्षा पर जोर…

Bihar : बिहार में युवाओं के हाथ में हुनर...

”युवा पढ़ेगा, अधिकार समझेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा”…

Garhwa(Nityanand Dubey) : युवा सिर्फ देश का भविष्य नहीं, बल्कि...

बच्चों की थाली में ‘एक्सपायरी’ मसाला, मिड डे मील में गड़बड़ी…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...

भाजपा पर बरसे पंकज मिश्र… जानें क्यों

Ranchi : जयप्रकाश जनता के राष्ट्रीय सचिव पंकज मिश्र...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक पोस्ट, स्क्रीनशॉट के आधार पर गिरफ्तार…

Palamu : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ...

 सम्राट कैबिनेट के 10 अहम फैसले में रोजगार और उच्च शिक्षा पर जोर…

Bihar : बिहार में युवाओं के हाथ में हुनर...

”युवा पढ़ेगा, अधिकार समझेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा”…

Garhwa(Nityanand Dubey) : युवा सिर्फ देश का भविष्य नहीं, बल्कि...

बच्चों की थाली में ‘एक्सपायरी’ मसाला, मिड डे मील में गड़बड़ी…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...

भाजपा पर बरसे पंकज मिश्र… जानें क्यों

Ranchi : जयप्रकाश जनता के राष्ट्रीय सचिव पंकज मिश्र...