spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

खूब खरी खोटी सुननी पड़ी थानेदार को, देखें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : लूटमार के दरम्यान लुटेरों की गोली से जख्मी जेवर व्यवसायी ओमप्रकाश सोनी की मौत हो गई। रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती ओमप्रकाश की मौत हो जाने की फैली खबर के बाद स्थानीय दुकानदारों और लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। शव के साथ रातू थाना का घेराव कर दिया। वहीं लोग थाना के बाहर धरना पर बैठ गये। व्यवसायी की हत्या से गुस्साये लोग मौके पर रांची पुलिस कप्तान कौशल किशोर को बुलाने की मांग पर अड़ गये। वहीं राजधानी के रातू थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर थानेदार आभास कुमार को खूब कोसा। उन्हें हटाने की मांग करने लगे। क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस कुछ नहीं करती। कुछ लोगों का कहना था कि अपराधियों में रातू पुलिस का कोई डर भय नहीं। जब चाहा, जहां चाहा, वहां क्राइम कर डालते हैं। महिलाओं का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। कई महिलाओं की चेन छिनतई हो चुकी है। कुछ दिन पहले 80 साल के बुजुर्ग किशोर भगत की हत्या कर दी गई थी। 22 साल के अभिषेक उरांव का खून कर दिया गया। छोटे-बड़े गुंडे, अपराधी-मव्वाली बेखौफ छुट्टा घूमते रहते हैं। इनको पुलिस का खौफ नहीं। जमीन  माफियाओं का अलग से राज है। पुलिस कप्तान ने मोबाइल पर दुकानदार संघ के अध्यक्ष अरविंद पांडेय से बातें की। लोगों के दुखड़ा को सुनने के बाद बहुत जल्द रिजल्ट देने का भरोसा दिलाया। सीनियर एसपी की बात मान लोगों ने थाना से घेराव हटा लिया।

यहां याद दिला दें कि बीते 29 जुलाई की शाम 7 बजे के करीब अपनी दुकान बंद कर जेवर व्यवसायी ओमप्रकाश सोनी घर जा रहे थे, तभी पीछे से आये अपराधियों ने उनसे जेवर से भरा बैग लूट लिया। उनके पेट में गोली मार दी। करीब चार गोलियां दागी गई। उन्हें उनके घर के नजदीक ही गोली मारी गई। गंभीर रूप से जख्मी व्यवसायी को मेडिका अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया। जहां आज भोर के चार बजे उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : पटना का रवि सिंह रांची में बेचता है AK 47 की गोलियां, पांडेय ने उगले राज, देखें …

इसे भी पढ़ें : CWG 2022 : लॉन बॉल में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को करारी हार…

इसे भी पढ़ें : अग्रवाल और सिन्हा हेमंत की सरकार गिराएंगे क्या…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ‘मेरा बॉयफ्रेंड-मेरा बॉयफ्रेंड’… बोल लड़कियों के बीच झोटा-झोटी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बमक गये MLA, बॉडीगार्ड ने तो हद कर दी, देखें…

इसे भी पढ़ें : न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...