Kohramlive : टीवी इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी उर्फ ‘इशी मां‘ और उनके पति विवेक दहिया के घर खुशियों ने डबल दस्तक दी है। खबर है कि दिव्यांका ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ साझा किया, जिसके बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
“भगवान ने दोगुनी खुशियां दीं”, पोस्ट ने जीता दिल
मंगलवार 26 मई की सुबह शेयर किये गये पोस्ट में दिव्यांका और विवेक ने एक बेहद इमोशनल अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की। पोस्ट में दोनों बच्चों की तस्वीर साझा की गई, जिसमें उनकी पीठ दिखाई दे रही है। तस्वीर पर लिखा था , “हमने भगवान से खुशियां मांगी और भगवान ने हमें दोगुनी खुशी दी… हमें जुड़वां बेटे हुये हैं।” इसके साथ कपल ने लिखा कि “आखिरकार इंतजार खत्म हुआ… द बॉयज आ गये, ‘मेरे करण-अर्जुन आ गये। जिंदगी अब उतनी ही खूबसूरत लग रही है, जितना हमने सपना देखा था। हमारे करण-अर्जुन आ गये… आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।” यह पोस्ट देखते ही फैंस भावुक हो गये और कमेंट बॉक्स शुभकामनाओं से भर गया।
10 साल बाद माता-पिता बने दिव्यांका-विवेक
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने साल 2016 में शादी की थी। शादी के करीब 10 साल बाद उनके घर आई इस खुशखबरी ने फैंस को बेहद खुश कर दिया। बीते कुछ दिनों से दिव्यांका लगातार चर्चा में थीं और कई मौकों पर बेबी बंप के साथ पैपराजी कैमरों में नजर आई थीं।
सेलेब्स ने दी बधाई, फैंस ने बरसाया प्यार
टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी कपल को बधाई दी। एक्ट्रेस मोनालिसा ने लिखा—
“वाह… बहुत-बहुत बधाई, भगवान का आशीर्वाद बना रहे।”
वहीं पंखुरी अवस्थी ने ट्विन मॉम होने का जिक्र करते हुये लिखा—
“ट्विन क्लब में आपका स्वागत है।”
फैंस ने भी हार्ट इमोजी और प्यार भरे मैसेज के साथ कपल को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें : एक शक और उजड़ गया परिवार…
इसे भी पढ़ें : 5 जिलों में बने नये Rural SP के पद…
इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से छिनतई करने वाले धरा गये…
इसे भी पढ़ें : लोकनायक जयप्रकाश आंख अस्पताल में नई शुरुआत…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में अब अपराधियों की रातें बेचैन…






