झारखंड की तिजोरी मजबूत करने की तैयारी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग की हाई लेवल समीक्षा बैठक में सरकार का पूरा फोकस “राजस्व बढ़ाने, व्यवस्था पारदर्शी बनाने और योजनाएं समय पर जमीन पर उतारने पर रहा।” बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, बजट प्रबंधन, राजस्व संग्रह और विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग हो और तय समयसीमा के भीतर लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाये। उन्होंने साफ कहा कि मजबूत बजट प्रबंधन और बेहतर राजस्व संग्रह ही विकास की असली ताकत है।

झारखंड ने पड़ोसियों को छोड़ा पीछे

बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों में यह बात सामने आई कि खनन राजस्व के मामले में झारखंड की स्थिति पड़ोसी राज्यों ओडिशा और छत्तीसगढ़ से बेहतर है। अधिकारियों ने बताया कि खनिज संसाधनों का बेहतर प्रबंधन, पारदर्शी नीतियां, प्रभावी निगरानी के कारण राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। CM ने इस उपलब्धि पर संतोष जताते हुये कहा कि अवैध खनन पर और सख्ती जरूरी है।

बायोमैट्रिक सिस्टम लागू करने पर जोर

बैठक में CM हेमंत सोरेन ने सरकारी कार्यालयों में बायोमैट्रिक व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिये आधुनिक तकनीक का उपयोग जरूरी है। सरकार अब ई-गवर्नेंस और डिजिटल मॉनिटरिंग को और मजबूत करने की दिशा में काम करेगी। CM ने कहा कि विभागों के बीच समन्वय की कमी योजनाओं की रफ्तार रोक देती है। उन्होंने अधिकारियों को साझा दृष्टिकोण के साथ काम करने का निर्देश देते हुये कहा कि इससे योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन, संसाधनों का सही उपयोग और विकास की तेज रफ्तार सुनिश्चित होगी।

GST और टैक्स कलेक्शन पर भी मंथन

वाणिज्य-कर विभाग की समीक्षा में GST अनुपालन, VAT, प्रोफेशनल टैक्स, राजस्व वृद्धि जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कर चोरी रोकने, तकनीकी निगरानी मजबूत करने और करदाताओं के बीच स्वैच्छिक अनुपालन बढ़ाने पर जोर दिया गया।

सरकारी प्रक्रियाओं को सरल और जवाबदेह बनाने का निर्देश

CM हेमंत सोरेन ने विभागीय प्रक्रियाओं को ज्यादा पारदर्शी, सरल और जवाबदेह बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था बने जहां आम करदाता को सुविधा मिले और राजस्व संग्रह भी लगातार बढ़ता रहे। इस अहम बैठक में मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अजय कुमार सिंह, प्रशांत कुमार और अमित कुमार समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘आदिनिवास ऐप’, बोले…

इसे भी पढ़ें : व्हाट्सऐप चैट ने खोला ‘लुटेरी दुल्हन’ का राज…

इसे भी पढ़ें : गांव में डर की दस्तक, मौ’त के गड्ढों से गुजर रहे ग्रामीण… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : DGP तदाशा मिश्रा ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, दिये ये कड़े टास्क…

इसे भी पढ़ें : बांसुरी की मधुर धुन के बीच मेधाओं को मिला सम्मान…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 जिलों में बने नये Rural SP के पद…

Bihar : बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुये...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से छिनतई करने वाले धरा गये…

Ranchi : रांची के हरमु बाईपास रोड पर मॉर्निंग...

लोकनायक जयप्रकाश आंख अस्पताल में नई शुरुआत…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण में अब उम्मीद...

हजारीबाग में अब अपराधियों की रातें बेचैन…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में कभी अंधेरा होते ही...

CM हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘आदिनिवास ऐप’, बोले…

Ranchi : रांची के ऑड्रे हाउस में सोमवार को...