Ranchi : रांची के ऑड्रे हाउस में सोमवार को आदिवासी समाज के सपनों, संस्कृति और पहचान को डिजिटल दुनिया में नई उड़ान देने की शुरुआत हुई। CM हेमंत सोरेन ने Audrey House में आयोजित कार्यक्रम में “Adinivaas ऐप” को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म देशभर के आदिवासी समुदाय को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस ऐप के जरिये हमारी संस्कृति, भाषा, भूमि, परंपरा और जीवनशैली को संरक्षित करने के साथ-साथ रोजगार और आर्थिक विकास के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।
आदिवासी युवा ने बनाया डिजिटल प्लेटफॉर्म
इस ऐप को आदिवासी समाज के युवा नीतीन कुजूर ने तैयार किया है। CM हेमंत सोरेन ने उनकी तारीफ करते हुये कहा कि उन्होंने पूरी मेहनत, लगन और सिद्दत से इस डिजिटल मंच को तैयार किया है। उन्होंने कहा कि आज का दौर डिजिटल प्लेटफॉर्म का है और अब आदिवासी समाज के युवाओं को भी अपनी प्रतिभा दुनिया के सामने रखने का अवसर मिल रहा है।
संस्कृति और आधुनिकता के संतुलन पर जोर
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में खुद को बदलना जरूरी है, लेकिन इस दौड़ में अपनी संस्कृति और सभ्यता पीछे नहीं छूटनी चाहिये। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी पहचान पर गर्व करें और एकजुट होकर आगे बढ़ें।
दुमका में शुरू हुआ पायलट ट्रेनिंग सेंटर
कार्यक्रम में CM हेमंत सोरेन ने यह भी बताया कि अब झारखंड के युवा राज्य में ही कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि दुमका में पायलट ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया गया है, जहां आदिवासी युवाओं को सरकार की ओर से निःशुल्क सुविधाएं दी जायेंगी। CM ने कहा कि राज्य सरकार लगातार युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने आदिनिवास की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि यह पहल आदिवासी समाज को नई दिशा देने का काम करेगी।इस मौके पर महुआ माझी, राजेश कच्छप, को-फाउंडर मनीष लकड़ा और किरण लकड़ा समेत कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : व्हाट्सऐप चैट ने खोला ‘लुटेरी दुल्हन’ का राज…
इसे भी पढ़ें : गांव में डर की दस्तक, मौ’त के गड्ढों से गुजर रहे ग्रामीण… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : DGP तदाशा मिश्रा ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, दिये ये कड़े टास्क…
इसे भी पढ़ें : बांसुरी की मधुर धुन के बीच मेधाओं को मिला सम्मान…
इसे भी पढ़ें : बरगावां की राह अब और आसान…






