5 जिलों में बने नये Rural SP के पद…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुये राज्य के पांच संवेदनशील जिलों में नये रूरल SP के पद बनाने को मंजूरी दे दी है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिन जिलों में नये Rural SP की तैनाती होगी, उनमें पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली एवं सिवान शामिल है। इन सभी जिलों में एक-एक ग्रामीण SP की पोस्टिंग की जायेगी। यह फैसला हाल के दिनों में बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार उठ रहे सवाल के बाद लिया गया है। खासकर पटना के रूपसपुर इलाके में होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से बदसलूकी की घटना ने पुलिस व्यवस्था को लेकर बहस तेज कर दी थी। सरकार अब ग्रामीण इलाकों में निगरानी और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना चाहती है।

पहले भी कई जिलों में बने थे Rural SP पद

इससे पहले बढ़ती आबादी और अपराध नियंत्रण को देखते हुये गया, रोहतास, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, सारण, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर और बेगूसराय समेत कई जिलों में Rural SP के पद बनाये जा चुके हैं। अब इस सूची में पांच नये जिलों को भी शामिल कर लिया गया है। सरकार के अवर सचिव Indu Bhushan Singh द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इन नये पदों पर हर साल लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च होंगे।

इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से छिनतई करने वाले धरा गये…

इसे भी पढ़ें : लोकनायक जयप्रकाश आंख अस्पताल में नई शुरुआत…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में अब अपराधियों की रातें बेचैन…

इसे भी पढ़ें : झारखंड की तिजोरी मजबूत करने की तैयारी…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘आदिनिवास ऐप’, बोले…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से छिनतई करने वाले धरा गये…

Ranchi : रांची के हरमु बाईपास रोड पर मॉर्निंग...

लोकनायक जयप्रकाश आंख अस्पताल में नई शुरुआत…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण में अब उम्मीद...

हजारीबाग में अब अपराधियों की रातें बेचैन…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में कभी अंधेरा होते ही...

झारखंड की तिजोरी मजबूत करने की तैयारी…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में वित्त...

CM हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘आदिनिवास ऐप’, बोले…

Ranchi : रांची के ऑड्रे हाउस में सोमवार को...