spot_img
spot_img
spot_img

बिहार से हथियार लाकर झारखंड में खपाने वालों का क्या हुआ हाल… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : बिहार से हथियार लाकर झारखंड में खपाने वाला सत्यम कुमार आज धरा गया। उसे रांची की जगन्नाथपुर पुलिस ने हटिया स्टेशन रोड के पास से दबोचा। उसके साथ दो अन्य युवक शौर्य राज और बंटी कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी की उम्र 22 से 25 साल के बीच है। सत्यम मूल रूप से बिहार के सहरसा के कायस्त टोला का रहने वाला है। वर्तमान में वह रांची के बूटी मोड़ के महावीर नगर में रहने वाली मिन्टु देवी के घर एक किरायेदार की हैसियत से रह रहा था। वहीं दरभंगा का रहने वाला शौर्य राज अरगोड़ा और छपरा का रहने वाला बंटी कुमार धुर्वा इलाके में रहता है।

रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल को खबर मिली कि हटिया इलाके में हथियारों की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना को गंभीरता से लिया गया। हटिया डीएसपी राजा मित्रा और जगन्नाथपुर थानेदार अरविंद सिंह को हथियार के सौदागरों को पकड़ने का टास्क दिया गया। टीम बनाई गई। टीम ने बीते मंगलवार को छापेमारी की और हटिया स्टेशन रोड से सत्यम, शौर्य और बंटी को दबोच लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में सत्यम ने बताया कि वह बिहार से हथियार और गोलियां लेकर रांची आता है। राजधानी और आसपास के इलाकों में हथियारों को बेच दिया करता है। मंगलवार को भी वह देसी पिस्टल और गोलियां शोर्य और बंटी को बेच रहा था। इसी दरम्यान पुलिस ने उन लोगों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक 9 एमएम की देसी पिस्टल, 9 एमएम की 38 जिन्दा गोलियां, 7.65 एमएम की 64 जिन्दा गोलियां, एक बाइक और तीन मोबाइल जब्त किया है।

इन्हें दबोचने में हटिया डीएसपी राजा मित्रा, जगन्नाथपुर थानेदार अरविंद सिंह, एसआई रामजी कुमार, सुनील कुमार सिंह, रवि किस्कु, राज गुप्ता, अनुराग कुमार और विवेक कुमार की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें : “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” नारा चीखने वाली मां का कहर देख रिनपास पहुंच गया बेटा… देखें

इसे भी पढ़ें : सितमगर सीमा पात्रा न्यायिक हिरासत में, जानें कब तक

इसे भी पढ़ें : दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सरकार की रहमत बरसी, हड़िया दारू बेचने वाली अनिमा की बदल गई किस्मत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...