spot_img
spot_img

शिक्षा विभाग के कर्मी के साथ ये क्‍या हो गया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dumka : पूजा में शामिल होने दोस्‍त के घर गये शिक्षा विभाग के कर्मी राजेश कुमार के साथ हादसा हो गया। प्रसाद खाने के बाद राजेश अपने दोस्‍त कन्‍हैया के साथ बाइक से घर के लिए निकला। मेन रोड पर आते ही एक धान लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में सीधे टक्‍कर मार दी। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने दोनों को पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां राजेश को डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल क‍न्‍हैया ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्‍त कर लिया। हादसा दुमका के जामा थाना क्षेत्र के चूटोनाथ मंदिर मोड़ के पास हुआ। राजेश और कन्‍हैया दोनों नगर थाना क्षेत्र के दुधानी केवटपाड़ा के रहने वाले थे। राजेश जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर था। राजेश मोहल्ले के साथी कन्हैया के साथ चूटोनाथ में किसी दोस्त के घर पूजा में शामिल होने गया था। लौटने के दौरान हादसे के शिकार हो गये।

इसे भी पढ़ें : नाच रहे सनी के साथ हो गया बड़का कांड, देखें…

इसे भी पढ़ें :BOI में निकली बंपर वैकेंसी, 10 मई तक करें अप्लाई

इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन के PM Boris Johnson मोदी से बोले- Narendra, My Khaas Dost!

इसे भी पढ़ें : कस्‍टमर बनकर पहुंचे बदमाशों ने ज्‍वेलर को गोलियों से भुना…

इसे भी पढ़ें :ग्रीन व्यू होटल को एडीए ने किया सील, जानिए क्या है पूरा मामला

इसे भी पढ़ें :नोटों के बिस्तर में सोता है ये साधारण सा दिखने वाला आदमी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : BREAKING : रांची के 24 स्कूलों को DTO का नोटिस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...