नई दिल्ली : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson)दो दिन के भारत दौरे पर हैं। शुक्रवार को दौरे के आखिरी दिन जॉनसन नई दिल्ली पहुंचे। यहां PM नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। दोनों दिग्गज नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर समझौता हुआ। भारत में मिले इस्तकबाल से खुश जॉनसन भी अपनी खुशी को छिपा नहीं पाए। कहा- मुझे ऐसा महसूस हो रहा है जैसे में सचिन तेंदुलकर या अमिताभ बच्चन हूं। मैं इस ग्रैंड वेलकम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रगुजार हूं।
जॉनसन बोले- मैं खुद को सचिन-अमिताभ जैसा महसूस कर रहा हूं- थैंक्स मोदी जी
संयुक्त बयान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से भारत और UK के संबंधों को मजबूत करने में प्रधानमंत्री जॉनसन की बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। इस समय, जब भारत अपनी आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन(Boris Johnson) का यहां आना, अपने आप में एक ऐतिहासिक पल है। वहीं, पीएम बोरिस जॉनसन के संबोधन का अंदाज भी जोरदार रहा। बोरिस ने कहा कि Narendra, My Khaas Dost!। इस चुनौतीपूर्ण समय में मेरा मानना है कि हम खास दोस्त और करीब हो जाते हैं। गुजरात में अद्भुत स्वागत हुआ। मुझे सचिन तेंदुलकर जैसा लगा। मेरा चेहरा अमिताभ बच्चन की तरह खिला हुआ था। आगे बोरिस ने कहा कि आज हमारी शानदार बातचीत हुई और हमने अपने रिश्ते को हर तरह से मजबूत किया है। भारत और ब्रिटेन के बीच साझेदारी हमारे समय की परिभाषित दोस्ती में से एक है। ब्रिटिश पीएम ने कहा कि ब्रिटेन नौकरशाही को कम करने और रक्षा खरीद के लिए डिलीवरी के समय को कम करने के लिए एक भारत विशिष्ट खुला सामान्य निर्यात लाइसेंस बना रहा है।
इन मुख्य मुद्दों पर हुई चर्चा
पीएम मोदी ने कहा कि Free Trade Agreement के विषय पर दोनों देशों की teams काम कर रही हैं। बातचीत में अच्छी प्रगति हो रही है। हमने इस साल के अंत तक FTA के समापन की दिशा में पूरा प्रयास करने का निर्णय लिया है। भारत में चल रहे व्यापक reforms, हमारे infrastructure modernization plan और National Infrastructure Pipeline के बारे में भी हमने चर्चा की। हम UK की कंपनियों द्वारा भारत में बढ़ते निवेश का स्वागत करते हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारे बीच Global Innovation Partnership के implementation arrangements का समापन एक बहुत महत्त्वपूर्ण पहल साबित होगी। यह अन्य देशों के साथ हमारी विकास साझेदारी को और मजबूती प्रदान करेगा।
तीसरे देशों में “Made in India” innovations के transfer और scaling-up के लिए भारत और UK 100 मिलियन डॉलर तक co-finance करेंगे। पीएम ने कहा कि हमने यूक्रेन में तुरंत युद्धविराम और समस्या के समाधान के लिए डायलॉग और डिप्लोमेसी पर बल दिया। हमने सभी देशों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्मान का महत्त्व भी दोहराया है।
इसे भी पढ़ें : मिस्ड कॉल का प्यार अब सड़क पर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बारात आने से पहले बदल गया दूल्हा… देखें क्यों












