AGRA : आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने ताजगंज वार्ड में बुधवार को ग्रीन व्यू होटल को सील कर दिया। आवासीय भवन में सात कमरों के होटल का संचालन हो रहा था। एडीए ने कई बार नोटिस दिया, लेकिन मकान मालिक ने कोई पैरवी नहीं की। बुधवार को पुलिस बल के साथ पहुंची एडीए की टीम ने होटल पर सील लगा दी। एडीए प्रवर्तन दल यहां निर्माण के समय भी आया था। भवन स्वामी अनवर अंसारी ने एडीए प्रवर्तन दल को कोई साक्ष्य नहीं दिखाए। इसके बाद एडीए ने नोटिस भी भेजा। भवन स्वामी अनवर अंसारी निर्माण करता चला गया और पूरे भवन को एक होटल की शक्ल में तब्दील कर दिया। यहां वैवाहिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता था।
31 मार्च को मिला था नोटिस
एडीए ने सील की कार्रवाई करने से पहले 31 मार्च 2022 को भी आखिरी नोटिस देकर भवन स्वामी को पक्ष रखने का मौका दिया था। भवन निर्माण के सम्बंध में अनवर असंसारी कोई पक्ष नहीं रख पाए तो आज एडीए की टीम ने यहां सीलबंद की कार्रवाई की। इस दौरान थाना ताजगंज का पुलिस बल मौजूद रहा।
इसे भी पढ़ें : नहर में नहा रही थी लड़कियां, तभी…
इसे भी पढ़ें : कद्दू के बीज खाने से दूर होती है पुरुषों की ये बड़ी समस्या, जानें क्या…
इसे भी पढ़ें : …और पूरा परिवार ज़िंदा जलकर मर गया, देखें…
इसे भी पढ़ें : गैरज में लगी आग, मची अफ़रा-तफ़री, देखें…
इसे भी पढ़ें :4G डाउनलोड स्पीड में JIO की बादशाहत बरकरार
इसे भी पढ़ें :ऑटो में सो रहा था पत्नी से नाराज गुड्डू, फिर जो हुआ…
इसे भी पढ़ें : निलंबित राशन दुकान के दुकानदार के खिलाफ एफआइआर दर्ज
इसे भी पढ़ें :Jio का धमाका, 200 रुपये देने पर देख पाएंगे 14 OTT प्लेटफॉर्म्स















