Kohramlive : रविवार को अकासा एयर ने अपनी पहली उड़ान भरी। फ्लाइट को उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अकासा एयर (Akasa Air) देश के मशहूर इन्वेस्टर और स्टॉक ब्रोकर राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन कंपनी है। मंत्री सिंधिया ने अकासा एयर की पहली कमर्शियल फ्लाइट को मुंबई से रवाना किया। जिसने अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी। इस कंपनी को सिविल एविएशन निदेशालय यानी कि डीजीसीए से 7 जुलाई को उड़ान की मंजूरी मिली थी। ठीक एक महीने बाद यानी कि 7 अगस्त को पहली उड़ान के लिए रवाना हो गई। अकासा एयर का बिजनेस राकेश झुनझुनवाला के साथ एयरलाइन क्षेत्र के महारथी आदित्य घोष और विनय दुबे देख रहे हैं।
हवाई सफर हो सकता है सस्ता
अब आने वाले दिनों में हवाई सफर सस्ता हो सकता है। इसके लिए रास्ता साफ हो रहा है। ऐसा कंपनियों में प्रतिस्पर्धा के कारण होगा। दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की आकासा एयर (Akasa Air) इस सेक्टर में कदम रखने वाली सबसे नई कंपनी बन गई है। मुंबई और अहमदाबाद के बीच यह रोजाना दो फ्लाइट ऑपरेट करेगी। 22 जुलाई को टिकट की बुकिंग शुरू होते ही कुछ घंटों में ये बिक गए थे। आकासा एयर में कोई बिसनेस क्लास नहीं है। यह बताता है कि वह ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को टिकट की कम कीमत रखकर लुभाएगी। आकासा के टिकटों की कीमतें अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले औसतन 22 फीसदी कम हैं। आकासा एयर से बाकी कंपनियों को सीधी टक्कर मिल सकती है।
HMCA Shri @JM_Scindia, HMoSCA Shri @Gen_VKSingh, Shri Rajiv Bansal, Secretary-MoCA, Smt. @ushapadhee1996, JS-MoCA, Smt. Neelu Khatri, Co-founder & Sr.VP corporate affairs, flagged off the first flight of @AkasaAir from @CSMIA_Official to @ahmairport.#AkasaAir pic.twitter.com/5XjPU4rBtZ
— MoCA_GoI (@MoCA_GoI) August 7, 2022
एयरलाइन ने मुंबई-अहमदाबाद रूट पर एक तरफ का भाड़ा 3,948 रुपये रखा है। इसी रूट पर दूसरी एयरलाइंस का किराया 4,262 रुपये है। आकासा एयर 13 अगस्त से बेंगलुरु-कोचि, 19 अगस्त से बेंगलुरु-मुंबई और 15 सितंबर से चेन्नई-मुंबई के लिए भी सेवाएं शुरू कर देगी। विमानों का बेड़ा भी 18-20 महीनों में 20 तक कर दिया जाएगा।
झुनझुनवाला ने कही यह बड़ी बात
झुनझुनवाला के बारे में एक बात बहुत चर्चित है। वह जहां हाथ डालते हैं, वहां से सोना निकलने लगता है। आकासा में सबसे बड़ी हिस्सेदारी राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा की है। कुल मिलाकर वे 45.97 फीसदी के हिस्सेदार हैं। अन्य हिस्सेदारों में विनय दुबे, संजय दुबे, नीरज दुबे, माधव भटकुली, पीएआर कैपिटल वेंचर्स, कार्तिक वर्मा शामिल हैं। ये सभी बेहद अनुभवी हैं। झुनझुनवाला पहले ही कह चुके हैं कि यह उनकी भी परीक्षा है। वह कह चुके हैं कि उनके लिए अब यह एयरलाइन प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। झुनझुनवाला ने बोला था कि वह लोगों को गलत साबित करना चाहते हैं। 62 साल के झुनझुनवाला ने आकासा एयर में 3.5 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।
इसे भी पढ़ें : Asia Cup में रोहित शर्मा के साथ यह खिलाड़ी कर सकते है ओपनिंग : पार्थिव पटेल
इसे भी पढ़ें : Google ने 1 लाख से अधिक खराब कंटेंट और 5 लाख अकाउंट हटाए, यूजर्स ने की थी शिकायत
इसे भी पढ़ें : बिना पैसा करा सकते हैं Mahindra Scorpio-N की बुकिंग, बस करना होगा ये काम
इसे भी पढ़ें : इन नियमों को तोड़ा तो कटेगा भारी चालान, जान लें पेनाल्टी की लिस्ट
इसे भी पढ़ें : बीबी-बेटी का सिर कलम कर ली सेल्फी, देखें…






