spot_img
spot_img
spot_img

किडनैप करने और गा‍ड़‍ियों को लूट लेने वालों का क्‍या हुआ, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : गा‍ड़‍ियों को लूट लेने वाले 4 अपराधियों को बुधवार को पलामू पुलिस ने दबोच लिया। ये सभी अंतरराज्‍यीय लुटेरा गिरोह के सदस्‍य हैं। गिरफ्तार अपराधियों में लातेहार के बरवाडीह का विकास कुमार यादव उर्फ मामा, हैदरनगर के रजौंधा का छोटन कुमार पासवान, सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा खूर्द का नीरज चंद्रवंशी और विशाल भुइयां शामिल है।

कई गा‍ड़‍ियों , मोबाइल फोन और देसी कट्टा जब्त

पकड़े गए वाहन लुटेरों की निशानदेही पर पंडवा थाना क्षेत्र से चोरी की गई बाइक, एक स्कूटी,चैनपुर थाना क्षेत्र से लूट ली गई बोलेरो, एक मोबाइल फोन और एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। लूट के वाहनों को यह गिरोह बिहार ले जाता था। गैंग के सरगना को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

अपहरण के आरोपी की गिरफ्तारी से खुलासा

सदर SDPO के विजय शंकर ने बताया कि पिछले साल नवंबर में सदर थाना क्षेत्र में प्रतीक राज उर्फ डीएन का अपहरण फिरौती के लिए किया गया था। इस कांड के वांटेड अपराधी विकास कुमार यादव उर्फ मामा को सदर थाना क्षेत्र के दूबियाखांड़ मोड़ के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्री के वक्त विकास पंडवा थाना क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी पर सवार था। पूछताछ में विकास ने अपहरण के अलावा चैनपुर, पंडवा ,सदर थाना क्षेत्र से कई चोरी व लूट की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

बिहार से भी जुड़े हैं वाहन लुटेरों के तार

अपराधी ने वाहन लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा होने का खुलासा किया। बताया कि इनके तार बिहार से जुड़े हुए हैं। इसके बाद गिरोह के दूसरे सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। छापेमारी के क्रम में सदर थाना व शहर थाना के क्षेत्र से गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें : High Alert पर पूरी दिल्ली, जानिये किसने दी ब्लास्ट की धमकी

इसे भी पढ़ें : लालू यादव के साले के घर आया था मिस्त्री, देखियेे चोरों ने क्‍या किया…

इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची मंडल के 9 स्टेशनों पर बनेंगे नये फुट ओवरब्रिज…

Ranchi : रांची रेल मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा...

NEET परीक्षा के दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन…

Ranchi : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में शामिल होने...

रांची को छोड़ पूरा झारखंड बारिश के लिये तरसा…

Ranchi : झारखंड में मानसून समय पर पहुंच तो...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...