Chakulia : पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया इलाके में गन्ने के खेत में हाथी ने एक युवक को पटक दिया। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार की देर रात श्यामसुंदरपुर के इंदबनी में हुई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय गोपाल महतो के रूप में की गई है।
रात 2 बजे नींद खुली तो भाई को किया फोन
जानकारी के अनुसार, युवक अपने खेत में लगे गन्ने की फसल को देखने के लिए गया था। इसी दौरान जंगली हाथी का सामना हो गया। हाथी ने गोपाल को उठाकर पटक दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रात के करीब 2 बजे युवक की आंख खुली। युवक ने छोटे भाई को फोन किया। सूचना पाकर परिजन खेत की ओर दौड़े। घायल को अस्पताल ले गए। रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वन विभाग ने परिजनों को दी सहायता राशि
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के वनपाल बुद्धदेव,वन कर्मी सौरभ बांसुरी, सुदीप प्रधान, थाना के ASI विजय कुमार किंडो बुधवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इस मौके पर पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया गया। वन विभाग ने परिजनों को मुआवजे की प्राथमिक राशि 25 हजार रुपये सौंपी। शेष राशि जल्द देने का भरोसा दिया।
इसे भी पढ़ें : Indian Railway ने नाइट ड्यूटी भत्ते में किया बदलाव, अब वंचितों को मिल सकता है अलाउंस
इसे भी पढ़ें : SBI ग्राहक को फ्री में मिल रहा है 2 लाख रुपये का फायदा!, बस करना होगा यह काम…
इसे भी पढ़ें : मशहूर पंजाबी गायक दीप सिद्धू की दर्दनाक मौत, मंगेतर लड़ रही जिंदगी की जंग
इसे भी पढ़ें : जीजा और भाई की हरकत, सहसा यकीन नहीं आयेगा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : रांची-पटना फोर लेन पर भीषण हादसा, मंजर देखकर कांप जायेगी रूह, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कैंसर पर सरकार का मरहम, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बिहार में PLFI का पैसा इन्वेस्ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : लालू यादव के बड़े लाल “तेजप्रताप” को जान का खतरा, मांगी Y-श्रेणी की सुरक्षा, पढ़िये लेटर में क्या लिखा…








