spot_img
spot_img
spot_img

कैंसर पर सरकार का मरहम, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : कैंसर पर सरकार का मरहम। झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता ने आज ऐलान किया कि राज्य के सभी छोटे बड़े सरकारी जिला अस्पतालों में सर्वाइकल प्री कैंसर की पहचान और उपचार की मशीनें लगाई जाएगी। इसके लिए 1 करोड़ 32 लाख रुपए के बजट का प्रावधान किया गया। इस दिशा में बहुत जल्द पहल शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य होगा जहां के जिला अस्पतालो में सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए डिजिटल वीडियो कोल्पोस्कोप एवं क्रायो मशीनें लगाई जाएगी। गुजरे 7 सालों से विमेन डॉक्टर्स विंग द्वारा झारखंड में चलाए जा रहे सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन का यह असर है।

विमेन डॉक्टर्स विंग की प्रेसिडेंट डॉक्टर भारती कश्यप की देखरेख में गुजरे 9 महीनों से सर्वाइकल कैंसर के बारे में लोगों को जगाया, बताया और समझाया जा रहा है। वही दूर-दराज के गांव देहात और शहरों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर उपचार के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही स्वास्थ्य शिविरों में मशीनों पर हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग प्रशिक्षित सरकारी स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही है। पिछले 9 महीनो में 89 हजार 541 महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग प्रशिक्षित सरकारी लेडी डॉक्टरों द्वारा की जा चुकी है। मंत्री बन्ना गुप्ता ने सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग के दिए गए लक्ष्य से काफी खराब प्रदर्शन करने वाले जमशेदपुर, रांची, चतरा और लातेहार के पदाधिकारियों को बर्खास्त करने की चेतावनी दी। उन्होंने मातृत्व कोषांग प्रभारी डॉ दीपावली को हुक्म दिया कि गर्भावस्था के समय और प्रसव के बाद अगर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के लक्षण दिखे तो उनकी भी जांच कराई जाए। मौका था IPH, नामकुम रांची में आयोजित वेबीनार का। वेबीनार में राज्य के सभी सिविल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, अस्पताल प्रबंधन और उपाधीक्षको को ऑनलाइन जोड़ा गया। इन्हे सर्वाइकल कैंसर से निपटने के लिए कई टिप्स दिए गए। इस वेबिनार का आयोजन IMA विमेन डॉक्टर्स विंग झारखंड द्वारा किया गया। इसका विषय था CARCINOMA CERVIX review meeting and teaching webinar डॉ भारती कश्यप ने कहा कि आगामी 26 मार्च को जमशेदपुर में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मैक्स हॉस्पिटल की डॉक्टर कनिका गुप्ता द्वारा विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। विमेन डॉक्टर्स विंग, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के साझा प्रयास से शिविर लगेगा। देखें,सुने क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, डॉक्टर भारती कश्यप, और एडिशनल चीफ सेक्रेट्री श्री अरुण  कुमार सिंह


spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

घूस लेते ही धरा गया यह अफसर…

Simdega : घूस की रकम हाथ में आते ही...

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

अब खुद DGP सुनेंगी पुलिसकर्मियों की फरियाद… जानें

Ranchi : अब राज्यभर के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...

262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

Ranchi : झारखंड मंत्रालय के सभागार में बुधवार का...