spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मशहूर पंजाबी गायक दीप सिद्धू की दर्दनाक मौत, मंगेतर लड़ रही जिंदगी की जंग

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्‍ली : मशहूर पंजाबी गायक संदीप उर्फ दीप सिद्धू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादासे में उनकी मंगेतर रीना राय घायल हो गई। हादसा सोनीपत में कुंडली-पलवल-मानेसर (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के पास हुआ। उनकी स्कार्पियो एक ट्राला से टकरा गई। जिससे दीप की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दीप सिद्धू अपनी मंगेतर के साथ स्कार्पियो से दिल्ली से पंजाब जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर खरखौदा सीएचसी भेजा। उनकी मंगेतर को भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत

पंजाब के मुक्तसर जिले में अप्रैल 1979 में जन्मे संदीप उर्फ दीप सिद्धू ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी। लॉ की पढ़ाई कर चुके दीप किंगफिशर मॉडल हंट के विजेता रहे। मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनालिटी का खिताब भी जीता। वर्ष 2015 में उसकी पहली पंजाबी फिल्म -रमता जोगी- रिलीज हुई थी। हालांकि दीप सिद्धू वर्ष 2018 में आई फिल्म जोरा दास नंबरिया से मशहूर हुए, जिसमें उनका किरदार गैंगस्टर का था।

दीप सिद्धू
दीप सिद्धू

26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने का फैसला हुआ तो दीप सिद्धू ने अपना गुट अलग से खड़ा कर लिया। 26 जनवरी को लाल किले पर निशान साहिब (सिखों का परंपरागत केसरिया झंडा) और किसानों के हरे-पीले झंडों को फहराया। इसके बाद दीप सिद्धू सुर्खियों में आ गये। दीप सिद्धू ने लाल किले की घटना के बाद रात को फेसबुक लाइव के माध्यम से अपना स्पष्टीकरण भी दिया था और कहा था कि हमने कोई झंडा नहीं उतारा, बल्कि अपना निशान साहिब और किसान मजदूर एकता का झंडा वहां फहराया। यह पूरी संगत का गुस्सा था, न कि मेरे अकेले की कार्रवाई। मैंने किसी को आगे नहीं बढ़ाया। जोश में सब कुछ हो गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें :  जीजा और भाई की हरकत, सहसा यकीन नहीं आयेगा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : रांची-पटना फोर लेन पर भीषण हादसा, मंजर देखकर कांप जायेगी रूह, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :  कैंसर पर सरकार का मरहम, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बिहार में PLFI का पैसा इन्‍वेस्‍ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : लालू यादव के बड़े लाल “तेजप्रताप” को जान का खतरा, मांगी Y-श्रेणी की सुरक्षा, पढ़िये लेटर में क्‍या लिखा…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...