Ranchi : राजधानी रांची में बाइक और टेम्पो चुराने में एक्टिव गैंग के सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 9 बाइक और 1 टेम्पो बरामद किया है। वहीं 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में सबसे बड़ा बाइक चोर सुमित मिर्धा उर्फ बाबू भी शामिल है। लगभग 22 साल का बाबू गुमला के सिसई का मूल निवासी है। वर्तमान में वो रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के लोअर वर्दवान कंपाउंड में रहता है। उसके खिलाफ रांची के कोतवाली, सदर, बरियातू एवं लालुपर थाने में करीब 7 मामले पहले से दर्ज है। कुछ मामले में वो वांटेड भी था। वहीं गिरफ्तार बाइक चोर मो. गुड्डू उर्फ मंगरा का भी रिकॉर्ड बहुत बढ़ियां नहीं है। उसके खिलाफ भी हिंदपीढ़ी, डोरंडा और कोतवाली में 6 केस दर्ज है। बाइक चुराकर उसे औने-पौने दामों में खुले बाजार में खपा दिया जाता था। वहीं टेम्पो चुराकर उसका पूरा नक्शा ही बदल दिया जाता था। इस बात का खुलासा आज शाम रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने किया।

कोतवाली DSP के दफ्तर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीनियर SP किशोर कौशल ने बताया कि बीते 6 जून को कचहरी परिसर से एक स्कूटी (JH01EY 2655) की चोरी हो गई। राजधानी में बाइक और टेम्पो की चोरी की वारदातों में इजाफा होता देख पुलिस कप्तान ने इसे गंभीरता से लिया। प्रशिक्षु IPS रित्वीक श्रीवास्तव और कोतवाली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम का मॉनिटेरिंग CT SP कर रहे थे। टीम में कोतवाली, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट, सुखदेवनगर एवं रातू के थानेदारों के अतिरिक्त छह दारोगा और दो सिपाही को रखा गया। गठित टीम कचहरी परिसर से सबसे पहले CCTV फुटेज निकाला। फुटेज में स्कूटी चोर का चेहरा कैद हो गया था। उसकी पहचान सुमित मिर्धा उर्फ बाबू के रूप में की गई। गुमला गई टीम ने उसे धर दबोचा। पूछताछ में बाबू टूट गया। उसने पुलिस को कई चौंकाने वाली बातें बताई। बाबू से मिले क्लू के आधार पर शहर के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापामारी कर चोरी के 8 बाइक और 1 टेम्पो बरामद कर ली गई। पकड़े गये लोगों में बाबू और मो. गुड्डू के अलावा मो. वारिस कुरैशी (गुदड़ी चौक, लोअर बाजार), अनिल शर्मा उर्फ छोटू, सन्नी महली (दोनों मधुकम), वीर सिंह महतो (पड़लाही, तमाड़), सुनील कुमार महतो (तमाड़) एवं विनय कुमार महतो (बादला, तमाड़) शामिल है।
इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में बालू तस्करों की चांदी, कैसे… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कोलकाता गये अफजल के घर फोन आते ही मची हाय-तौबा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : वंदे भारत ट्रेन का कल होगा ट्रायल रन, किसी मुसाफिर को इंट्री नहीं…
इसे भी पढ़ें : गरीब बच्चों ने मनाया लालू यादव का बर्थ डे…
इसे भी पढ़ें : बच्चे को जन्म देने के बाद ही मर गई रूपवान, नर्सिंग होम पर गंभीर इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : भाजपाईयों का महाजुटान, केन्द्र की खूबियां और झारखंड की खामियां बता गये








