spot_img

वंदे भारत ट्रेन का कल होगा ट्रायल रन, किसी मुसाफिर को इंट्री नहीं…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : शानदार, जानदार और लाजवाब वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन कल किया जायेगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वंदे भारत ट्रेन गया और बरकाकाना के रास्ते रांची रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगी। यह ट्रेन पटना रेलवे स्टेशन से सोमवार की सुबह 6 बजकर 55 मिनट में खुलेगी। 8 बजकर 20 मिनट पर गया पहुंचेगी। गया से 8.30 बजे खुल दिन के 1 बजे रांची पहुंच जायेगी। 6 घंटे के सफर में पटना से रांची तक पहुंच जायेगी। इसी तरह वापसी में वंदे भारत ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन से दिन के 2 बजकर 20 मिनट पर खुलेगी और शाम 7 बजे तक पटना पहुंच जायेगी।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, वंदे भारत का यह ट्रायल रन नियमित परिचालन के पूर्व संरक्षा जांच आदि के लिए पूर्णतया परिचालनिक एवं प्रायोगिक उद्देश्य से किया जाएगा। सोमवार को पटना और रांची के बीच प्रस्तावित वंदे भारत के ट्रायल रन के दौरान ट्रेन में आम यात्रियों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जायेगी। अप एवं डाउन दिशा में इसका परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन एवं मेसरा के रास्ते किया जायेगा। ट्रायल रन के दौरान इस ट्रेन का परिचालन तीव्र गति से किया जायेगा। इसलिए रेल प्रशासन ने आम लोगों से अपील किया है कि आम लोग रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रखें। वहीं मवेशियों को भी रेलवे ट्रैक से दूर रखने की अपील की गई है। उम्मीद है कि रांची रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन के स्वागत में भीड़ जुट सकती है।

इसे भी पढ़ें : गरीब बच्चों ने मनाया लालू यादव का बर्थ डे…

इसे भी पढ़ें : बच्चे को जन्म देने के बाद ही मर गई रूपवान, नर्सिंग होम पर गंभीर इल्जाम…

इसे भी पढ़ें : भाजपाईयों का महाजुटान, केन्द्र की खूबियां और झारखंड की खामियां बता गये

इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकले दोस्त के साथ क्या हो गया… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड के सभी स्कूल 14 जून तक बंद : शिक्षा सचिव

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...