Ranchi : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 76वां जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित बर्थ डे पार्टी गरीब गुरबों के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में जुटे छोटे छोटे बच्चों ने लालू प्रसाद के जन्मदिन पर केक काटा और एक दूसरे को केक खिलाया। वहीं सुप्रीमो लालू प्रसाद के निरोग और दीर्घायु जीवन की कामना की। केक काटने के बाद सभी बच्चों ने एक साथ पार्टी कार्यालय में दोपहर का भोजन भी किया। लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के बाद झारखंड युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने मीडिया से कहा कि आज देश में जिस तरह के नफरत का माहौल बनाया गया है, वैसे में लालू प्रसाद के विचार आज के दिन ज्यादा प्रासंगिक है।
उन्होंने कहा कि राजद मुख्यालय, पटना से मिले निर्देश के आलोक में आज हमारे मुख्य अतिथि वे गरीब बच्चे हैं जिसकी चिंता अक्सर लालू प्रसाद करते रहते हैं। उन्हीं के हाथों केक काटा गया, केक खिलाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभय कुमार सिंह ने मीडिया से कहा कि उनके नेता लालू प्रसाद यादव की इच्छा थी कि जन्मदिन पर उनका संदेश गरीब वंचित समाज तक पहुंचे, उनके जन्मदिन की खुशी में गरीब भी शामिल हो, इसलिए इस बार समाज के गरीब बच्चों के साथ लालू प्रसाद का जन्मोत्सव मनाया गया है। इस अवसर पर राजद के कई नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : बच्चे को जन्म देने के बाद ही मर गई रूपवान, नर्सिंग होम पर गंभीर इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : भाजपाईयों का महाजुटान, केन्द्र की खूबियां और झारखंड की खामियां बता गये
इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकले दोस्त के साथ क्या हो गया… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड के सभी स्कूल 14 जून तक बंद : शिक्षा सचिव
इसे भी पढ़ें : लू से बचने का एक ही तरीका, स्कूल-कॉलेज में छुट्टी बढ़े : अजय राय
इसे भी पढ़ें : 33 लावारिस लाशों को मिली सद्गति, मुक्ति संस्था ने दिलाई ”मुक्ति”
इसे भी पढ़ें : झुंड में चले रहे हाथी के बच्चे का क्या हुआ हाल, जानें…








