Sahibganj : कोलकाता गये व्यवसायी अफजल हुसैन के मोबाइल से फोन आते ही उनके घर में हाय-तौबा मच गई। फोन करने वाले ने कहा कि अफजल हुसैन का किडनैप कर लिया गया है। यदि जिंदा वापस चाहते हो तो 40 लाख रुपए नकद हावड़ा पहुंचा दो। किडनैपर ने उससे 40 लाख रुपए फिरौती मांगी। बाद में फिरौती की रकम घटाकर 15 लाख रुपये कर दी गई। खबर के अनुसार 2 लाख 90 हजार रुपये किडनैपर के खाते में भेजने के बाद अफजल हुसैन को सही-सलामत छोड़ दिया गया। किडनैपर के चंगुल से मुक्त अफजल से गोलाबाड़ी थाना की पुलिस पूछताछ कर रही थी, वहीं अफजल के छोटे भाई अनवर आलम ने शनिवार रात कोटालपोखर थाने में लिखित आवेदन दिया। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। पुलिस यह पता कर रही है कि यह मामला किडनैपिंग का है या फिर कुछ और…..अफजल हुसैन साहिबगंज के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के श्रीकुंड में रहते हैं। उनका बीज व कृषि कार्य में प्रयुक्त होनेवाली दवा की दुकान है।
अफजल हुसैन के छोटे भाई अनवर ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि उनका बड़ा भाई अफजल हुसैन शुक्रवार की दिन के 9 बजे घर से कोलकाता जाने के लिए निकले थे। शुक्रवार की रात 11 बजे भाई अफजल के मोबाइल फोन से उनके दूसरे भाई जोहर आलम के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले बदमाश ने बोला, तुम्हारे भाई अफजल को बंधक बना लिया गया है, यदि उन्हें जिंदा वापस चाहते हो तो 40 लाख रुपये कैश हावड़ा पहुंचा दो। इसके बाद उनके छोटे भाई मनोवर आलम को कॉल कर यहीं बात कही गई। इसके बाद 10 जून की शाम सवा छह बजे के करीब भाई अफजल के मोबाइल फोन से मनोवर आलम को फिर बदमाशों ने फोन किया और 15 लाख रुपये मांगे। खबर है कि बदमाशों के खाते में दो लाख 90 हजार रुपया खाते में जमा करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। हालांकि इस सवाल पर पुलिस चुप्पी साध ली। वहीं परिजनों ने भी ऐसा कुछ भी पुलिस को लिखित रूप से नहीं दिया है।
इस बीच बरहड़वा के SDPO प्रदीप कुमार उरांव ने मीडिया को बताया कि FIR दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी गई है। सूचना है कि अपहर्ताओं ने अपहृत को हावड़ा में छोड़ दिया है। उससे वहां की पुलिस पूछताछ कर रही है। यह अपहरण है या लेन देन का मसला है, इस बात का खुलासा जांच के बाद ही होगा।
इसे भी पढ़ें : वंदे भारत ट्रेन का कल होगा ट्रायल रन, किसी मुसाफिर को इंट्री नहीं…
इसे भी पढ़ें : गरीब बच्चों ने मनाया लालू यादव का बर्थ डे…
इसे भी पढ़ें : बच्चे को जन्म देने के बाद ही मर गई रूपवान, नर्सिंग होम पर गंभीर इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : भाजपाईयों का महाजुटान, केन्द्र की खूबियां और झारखंड की खामियां बता गये
इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकले दोस्त के साथ क्या हो गया… देखें








