spot_img

जल्‍द अमीर बनने और धाक जमाने के चक्‍कर में क्‍या कर डाला… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Rajesh Singh) : जल्द ज्‍यादा पैसा कमा कर अमीर बनने और इलाके के लोगों में अपनी धाक जमाने के चक्‍कर में छोटी उमर में ही अरविंद उग्रवादी बन गया। इस बात का खुलासा आज तब हुआ जब रांची की मैक्‍लुस्‍कीगंज पुलिस ने उसे धर दबोचा। वह संगठन के साथियों के साथ मैक्‍लुस्‍कीगंज इलाके के जोभिया गांव में ईंट भट्ठा के मालिकों से लेवी वसूलने पहुंचा था। सूचना रांची के पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा तक‍ पहुंच गई। रूरल एसपी मो. नौशाद आलम ने तेज तर्रार थानेदार राणा जंग बहादुर सिंह के नेतृत्‍व में एक टीम का गठन किया।

पुलिस बिना देर किये मैक्‍लुस्‍कीगंज थाना क्षेत्र के जोभिया गांव पहुंची। पुलिस को देखते ही सभी उग्रवादी भागने लगे। खदेड़कर पुलिस ने एक उग्रवादी को धर दबोचा। उसके बाकी साथी जंगल का लाभ उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे। गिरफ्तार उग्रवादी का नाम अरविंद कुमार सिंह है। 22 साल का अरविंद लातेहार के होसीर का रहनेवाला है। पुलिस को दिये अपने बयान में अ‍रविंद ने अपने कई साथियों के नाम और ठिकाने के बारे में भी सबकुछ बताया है। साथ ही बताया कि जल्द अमीर बनने की चाह में वह इल दलदल में धंसता चला गया। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फरार सभी उग्रवादी लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं। मौके से पुलिस ने उग्रवादियों की 3 बाइक और 4 मोबाइल जब्‍त किया है। सुनें क्‍या बोले रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम

इसे भी पढ़ें : नशेड़ी बेटा की शिकायत लेकर थाना गई मां हुई जलील, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में 3 उग्रवादी ढेर, कई को लगी गोली, देखें…

इसे भी पढ़ें : ट्रैक्‍टर से टकराई डिप्‍टी सीएम के बेटे की फॉरच्‍यूनर, मच गया…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...