spot_img
spot_img

मुठभेड़ में 3 उग्रवादी ढेर, कई को लगी गोली, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच हुये भीषण मुठभेड़ में 3 उग्रवादी मारे गये। सुरक्षाबलों ने तीनों उग्रवादियों के शव जंगल से बरामद कर लिये हैं। सर्च ऑपरेशन में मुठभेड़ स्‍थल से पुलिस को एक SLR, SLR की एक मैगजीन, 49 जिंदा गोलियां, इंसास का एक मैगजीन, 3 खोखा, एके-47 का एक टूटा मैगजीन और मैगजीन पाउच मिला है। यह मुठभेड़ लातेहार के पोचरा पंचायत के हेसलबार के कौवाखाड़ गांव में हुआ। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक ताबड़तोड़ करीब 200 राउंड गोलियां चली। मारे गये उग्रवादी टीपीसी संगठन के हैं। उनकी पहचान करने में पुलिस टीम जुटी है।

पुलिस कप्‍तान अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि TSPC के हथियार बंद उग्रवादी हेसलबार के इलाके में घूम रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुये झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर और सैट की संयुक्त टीम छापामारी करने कौवाखांड़ पहुंची। सुरक्षा बलों को देखकर उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला। सुरक्षाबलों में मुठभेड़ में 3 उग्रवादियों को ढेर कर दिया। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई उग्रवादी घायल भी हुये हैं। मुठभेड़ स्‍थल पर काफी मात्रा में फैले खून के निशान मिले हैं। फरार उग्रवादियों की तलाश में सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : धरा गया उग्रवादी अरविंद, उगले कई राज

इसे भी पढ़ें : AJSU से वरीय उपाध्यक्ष को सरेराह मारी गोली, फिर…

इसे भी पढ़ें : हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, चंद मिनटों में कैसे खाक हो गया पूरा तेल डिपो, देखें…

इसे भी पढ़ें : महंगाई की मार : पैरासिटामोल सहित 800 दवाओं के चुकाने होंगे इतने प्रतिशत ज्यादा दाम

इसे भी पढ़ें : रेलवे दे रहा शानदार सुविधा!, व्रत रखने वालों के लिए उठाया यह कदम

इसे भी पढ़ें : राशन कार्ड को लेकर केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान, जानिए…

इसे भी पढ़ें : बीच गंगा में जहाज का बिगड़ा बैलेंस, 10 लोग और 5 ट्रक नदी में गिरे

इसे भी पढ़ें : टॉफी खाकर चार बच्चों की मौत, खोजी कुत्ते ने पहुंचाया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...