Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण हम भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को इतने हर्षोल्लास से नहीं मना पा रहे थे। आज 2 साल बाद हम एक साथ फिर से एकत्रित हुए हैं। यह परंपरा ऐसे ही आगे बढ़ते रहे। वह आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही-हांडी प्रतियोगिता के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज खुशी का दिन है। भगवान श्री कृष्ण हमसब पर अपना आशीर्वाद बनाये रखें। उनकी कृपा से अगले वर्ष भी हम इसी प्रकार एकत्रित होकर श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनायें।
दही-हांडी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 25 फीट और महिला वर्ग के लिए 20 फीट पर हांडी रखी गई, जिसे फोड़ने के लिए राज्य के विभिन्न स्थानों से टीम आयी थी। प्रत्येक टीम को हांडी फोड़ने के लिए पांच मिनट का समय दिया गया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक बेरमो कुमार जयमंगल सिंह, समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Netarhat फील्ड फायरिंग रेंज में नहीं गूंजेगी गोलियों की तड़तड़ाहट, सीएम ने नहीं किया समय विस्तार
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, राहुल पुरवार उच्च और तकनीकि शिक्षा सचिव
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े फौजी को गोलियों से भून डाला…CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…देखें
इसे भी पढ़ें : इन Youtube channels को मोदी सरकार का बड़ा झटका, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत
इसे भी पढ़ें : रहमत बरसी सरकार की, कमाल कर गई सुनीता दीदी
इसे भी पढ़ें : कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो






