हम कहने में नहीं करने में विश्वास रखते हैं : सीएम हेमंत सोरेन
Ranchi : Netarhat फील्ड फायरिंग रेंज में अब गोलियों की तड़तड़ाहट नहीं गूंजेगी। सीएम हेमंत सोरेन ने समय विस्तार नहीं किया है। फायरिंग रेंज का समय विस्तार नहीं किये जाने के सीएम के फैसले से इलाके के लोग खुश हैं। सीएम का शुक्रिया अदा करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट Netarhat फील्ड फायरिंग रेंज विरोधी केंद्रीय जनसंघर्ष समिति, लातेहार-गुमला के प्रतिनिधिमंडल ने आज उनसे मुलाकात की। पगड़ी पहनाकर एवं शॉल भेंट कर मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया। सीएम हेमंत सोरेन ने उनसे कहा कि आदिवासियों एवं मूलवासियों के हक और अधिकार के लिए सरकार सदैव उनके साथ है। हम कहने में नहीं करने में विश्वास रखते हैं। आज गांव-गांव तक यह संदेश जा रहा है कि उनके हित के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है। हमारा लगातार प्रयास है कि राज्य की जनजाति, मूलनिवासी के उत्थान के लिए कार्य करें।
सीएम ने कहा कि 28-30 साल से चल रहे इस आंदोलन में आज मूल निवासियों के हित में सरकार ने फैसला लिया है। फायरिंग रेंज में आने वाले 1471 वर्ग किलोमीटर भूमि पर अब वहां के गरीबों का अधिकार हो, इससे संबंधित प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएनटी, एसपीटी एक्ट के कारण हो रही परेशानियों के लिए भी सरकार उचित कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि हम आदिवासियों और मूलनिवासियों की संपत्ति और उनके अधिकारों को संरक्षित करने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, लोकसभा सांसद विजय हांसदा, सिसई विधायक जिग्गा सुसारण होरो मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े फौजी को गोलियों से भून डाला…CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…देखें
इसे भी पढ़ें : सब्जी बेचने वाले की बेटी को सरेराह मारी गोली, देखें CCTV फुटेज
इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत






