Kohramlive Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘जनहित में जारी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में नुसरत एक Condom सेल्स गर्ल यानी कॉन्डोम बेचने वाली लड़की का किरदार निभा रही हैं। फिल्म अपने कॉन्सेप्ट को लेकर ही सुर्खियों में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी नुसरत कॉन्डोम को लेकर खुलकर बात कर रही हैं और इसके लिए लोगों को अवेयर कर रही हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा कि महिलाओं को कॉन्डोम खरीदना चाहिए। एक्ट्रेस ने इस बात के पीछे अपना तर्क भी रखा कि महिलाओं को कॉन्डोम क्यों खरीदना चाहिए।
बराबरी के महत्व को समझें महिलाएं
इंडिया डॉट कॉम से बातचीत में नुसरत ने कहा, ‘मुझे लगता है एक महिला के लिए कॉन्डोम खरीदना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि ये उनका भी बराबर का आधिकार है। मुझे लगता है कि महिलाओं को बराबरी के महत्व को समझना चाहिए। ये आपकी च्वाइस है कि आप कौन से प्रोटेक्शन का चुनाव करती हैं और मुझे लगता है सही आदमी इस चीज़ को समझेगा. ये शर्म की बात नहीं है ये माइंडसे की बात है।
पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के लिए जरूरी
फिल्म की कहानी नीति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे नुसरत भरूचा ने निभाया है, जो एक सेल्स गर्ल है और कॉन्डोम बनाने वाली कंपनी में काम करती है। फिल्म में दिखाया है कि कैसे एक लड़की होने के नाते, एक ऐसे समाज में कंडोम बेचना, जहां ‘कंडोम’ शब्द भी वर्जित है, उसके संघर्ष को बदतर बना देता है और इन सबके बावजूद वह कई लोगों का दिल जीत लेती है। इस बारे में बात करते हुए नुसरत ने कहा ‘यह दिलचस्प है कि जब भी हम कॉन्डोम विज्ञापन या फिल्म देखते हैं, तो यह दिखाता है कि कंडोम का इस्तेमाल किया जाना कितना सुखद हो सकता है। इसलिए, हम हमेशा वहां पुरुष के दृष्टिकोण को उजागर करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी फिल्म उस सोच को बदल रही है, क्योंकि सेक्स के दौरान कॉन्डोम का इस्तेमाल पुरुष से ज्यादा महिला के लिए जरूरी है।’
इसे भी पढ़ें : डैम में पांच युवक गए थे नहाने, घर में मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें : जून के लास्ट वीक में 3 दिन बंद रहेंगे Bank, निपटा लें समय से काम, वरना…
इसे भी पढ़ें : गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, हर-हर गंगे का गूंजा नारा
इसे भी पढ़ें : राजेश पाल के हत्यारों को दबोचने के लिए SIT गठित, क्राइम कंट्रोल के लिए DGP के दिये सख्त निर्देश… देखें
इसे भी पढ़ें : पन्ना टाइगर रिजर्व में मिली बाघ की डेड बॉडी, अधिकारी बोले…
इसे भी पढ़ें : अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, अब श्रीनगर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
इसे भी पढ़ें : OMAXE ने JIO-BP के साथ मिलाया हाथ, स्थापित करेंगे चार्जिंग इंफ्रास्टक्चर
इसे भी पढ़ें : Junior Executive के 400 पदों पर निकली वैकेंसी, 1,40000 तक मिलेगी सैलरी, जानें पूरी डिटेल्स
इसे भी पढ़ें :एक्सप्रेस ट्रेन में जन्मा बच्चा… देखें












