DEOGHAR : देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र स्थित सिकटिया डैम में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह पांच युवक नहाने के लिए डैम में गए थे। सभी गहरे पानी में चले गए। पांच में दो युवकों की लाश बरामद हुई है। इनकी पहचान दुमका जिले के जरमुंडी के सहारा के रहने वाले उज्ज्वल कुमार और रजनीश कुमार के रूप में हुई है। दो युवक तैर कर पानी से बाहर आ गए हैं। एक युवक का अब तक कोई पता नहीं चला है। गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं।
डैम का गेट खुला होने से तेज था पानी का बहाव
डैम का गेट खुला होने के कारण पानी का बहाव तेज थे। इसमें दो युवक फंस गए। दोस्तों को बचाने के लिए तीन युवक पानी में आगे बढ़े। इसके बाद एक और युवक लापता हो गया। तीन लोगों को पानी में डूबते देखकर दो युवक बाहर आ गए। मामले की जानकारी लोगों को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से दो युवकों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। एक की तलाश हो रही। घटना के बाद डैम पर पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
इसे भी पढ़ें : पतरसुट्टा दारोगा बाबू का राज खुला, सिट्टी पिट्टी हो गई गुम… देखें
इसे भी पढ़ें : FB पर पुलिसकर्मी ने जिस लड़की से मांगा चुम्मा, वह निकली पत्नी… देखें
इसे भी पढ़ें : CDS की नियुक्ति में रक्षा मंत्रालय ने नियम बदले, इस रैंक के अधिकारी जा सकते हैं इस पद पर
इसे भी पढ़ें : RSS के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, यहां पढ़ें धमकी भरा मैसेज
इसे भी पढ़ें : Varanasi Serial Blast Case: 16 साल बाद फैसला, आतंकी वलीउल्लाह को फांसी की सजा
इसे भी पढ़ें : जीन्स Indian, लाइफ स्टाइल Western, यही है पेट का सबसे बड़ा दुश्मन… सुनें क्या बोले Experts…
इसे भी पढ़ें : ऐसी शादी पहले ना कभी देखी होगी ना सुनी होगी, देखें वीडियो…












